फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: साधारण सी कुर्ती या सूट के साथ कैरी करें इन आठ तरह के दुपट्टे, दिखेंगी खूबसूरत

Sun, 25 Aug 2024 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 25 Aug 2024 09:59 AM IST
सार

आप कुछ खास दुपट्टों को अपनी कुर्ती और सूट के साथ कैरी करके हैवी लुक दे सकती हैं और अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips How To Style Different Types Of Dupatta With Kurti Or Suit
Dupatta - फोटो : Social Media

दुपट्टे को पहले महिलाओं की लाज से जोड़ा जाता था, लेकिन समय बदलने के साथ यह फैशनेबल दिखने और खुद को क्लासी लुक देने का एक तरीका बनता जा रहा है। फैशन उद्योग समय के साथ बदलता रहता है। लेकिन जब बात पारंपरिक परिधानों की आती है तो कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनमें छोटे-मोटे बदलाव और क्रिएटिविटी ही ट्रेंड बन जाते हैं। अगर आप सूट पहनना पसंद करती हैं तो एक दुपट्टे से आप अपने पूरे लुक को आकर्षक और क्लासी बना सकती हैं। प्लेन या हल्के डिजाइन वाली कुर्ती और सूट इस समय काफी चलन में हैं, लेकिन कभी-कभी ये कुछ ज्यादा ही सिंपल लुक देते हैं। ऐसे में आप कुछ खास दुपट्टों को अपनी कुर्ती और सूट के साथ कैरी करके हैवी लुक दे सकती हैं और अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Fashion Tips How To Style Different Types Of Dupatta With Kurti Or Suit
Dupatta - फोटो : Social Media

फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा

लड़कियों और ऑफिस गर्ल के बीच यह दुपट्टा काफी लोकप्रिय है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह दुपट्टा काफी हल्का होता है, जिसे आराम से कैरी किया जा सकता है। साथ ही अगर यह दुपट्टा ऑर्गेंजा फैब्रिक में हो तो और भी खूबसूरत लगता है।

बांधनी दुपट्टा

बांधनी दुपट्टा भी प्लेन कुर्ती के साथ काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखता है। इसकी एक खास बात यह है कि इसे कैरी करने से आप लंबी दिखती हैं। साथ ही यह काफी लाइट वेट दुपट्टा है। इसे आप शॉल की तरह ड्रेप कर या बेल्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे को कैरी करने के इंटरनेट पर काफी हैक्स भी हैं, जिनको देखकर आप अपना सकती हैं।

Fashion Tips How To Style Different Types Of Dupatta With Kurti Or Suit
Dupatta - फोटो : Social Media

फुलकारी दुपट्टा

पंजाब की लोकप्रिय पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है फुलकारी दुपट्टा, जिसको पंजाब में नवविवाहिता के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन आजकल इसे आमतौर पर भी पहना जाने लगा है। आजकल यह दुपट्टा एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन में उपलब्ध है और इसकी खास बात यह है कि यह हर रंग के साथ फबता है।

बनारसी दुपट्टा

यह दुपट्टा आपको काफी रिच लुक देता है। इसे जब आप अपनी सिंपल कुर्ती के साथ कैरी करती हैं तो यह आपको काफी हैवी लुक देता है, जिसको पहनकर आप किसी शादी या पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How To Style Different Types Of Dupatta With Kurti Or Suit
Dupatta - फोटो : Social Media

चंदेरी दुपट्टा

यह भी बनारसी दुपट्टे की तरह हैवी लुक देता है। यह आपकी हर डिजाइन की कुर्ती के साथ फिट बैठता है और आपको एक कंप्लीट एवं परफेक्ट लुक देता है। इसे आप हैवी ईयररिंग के साथ कैरी कर सकती हैं।

शॉल स्टाइल दुपट्टा

किसी भी हल्के या गहरे रंग के साथ यह शॉल स्टाइल दुपट्टा कैरी किया जा सकता है। यह देखने में तो एक गरम शॉल की तरह लगता है, लेकिन कैरी करने में काफी हल्का होता है। इसकी डिजाइन की वजह से यह हर तरह की कुर्ती के साथ कैरी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Fashion Tips How To Style Different Types Of Dupatta With Kurti Or Suit
Dupatta - फोटो : Social Media

एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा

एम्ब्रॉयडरी दुपट्टे काफी चलन में हैं, खासकर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी दुपट्टे। इनको अगर सफेद या काले रंग की कुर्ती के साथ कैरी किया जाए तो ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं। इसे कैरी करना आसान है, इसलिए आप इनको कई रंगों में खरीद सकती हैं और रोज पहन सकती हैं।

नेट का दुपट्टा

यह काफी लाइट वेट दुपट्टा है, जिसको आप सिंपल कुर्ती के साथ ही डिजाइनिंग कुर्ती पर भी कैरी कर सकती हैं। बाजार में यह सौकड़ों डिजाइन में उपलब्ध है, जिसे आप हैवी से हैवी एवं लाइट से लाइट डिजाइन में ले सकती हैं और अपनी सिंपल कुर्ती को क्लासी लुक दे सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed