फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: टैंक टॉप के साथ पहन रहीं जींस तो इस तरीके से करें स्टाइल

Sat, 11 Jun 2022 12:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear a Tank Top With Jeans for Stylish Look
जींस - फोटो : instagram/radhikamadan

Fashion Tips: स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां कई तरह के आउटफिट को अपनी वार्डरोब का हिस्सा बनाती हैं। आजकल की लड़कियों के आउटफिट कलेक्शन में सबसे ज्यादा जींस होती है। जींस को आप कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। जींस डेली वियर में तो परफेक्ट लुक देती ही हैं, साथ ही कॉलेज से ऑफिस वियर या दोस्तों के साथ पार्टी में भी जींस कैरी करके आप बेस्ट दिख सकती हैं। हालांकि जींस को किस तरह के टॉप के साथ पेयर करना है, और कैसे कैरी करना है, ये पता होना चाहिए। लेडीज टाॅप में भी कई वैरायटी आ गईं हैं। नॉर्मल टॉप के अलावा क्राॅप टाॅप, टैंक टाॅप आदि के साथ जींस कैरी कर सकती हैं। जींस में भी कई विकल्प मिल जाएंगे। हाई वेस्ट जींस, स्किनी फिट, स्लिम फिट जींस, रेगुलर फिट, लूज और कई अन्य तरह की जींस को मौके और टॉप के मुताबिक पहन सकते हैं। चलिए जानते हैं टाॅप के साथ जींस को कैरी करने के टिप्स, जो देंगे स्टाइलिश लुक।

Fashion Tips How to Wear a Tank Top With Jeans for Stylish Look
जींस - फोटो : instagram/mrunalthakur/

हाईवेस्ट जींस

अगर आप डीप नेक टैंक टाॅप पहन रही हैं, तो इसके साथ हाई वेस्ट जींस को पेयर करें। हाई वेस्ट जींस के साथ इस तरह के टॉप बेस्ट लुक दे सकते हैं। टाॅप में आपको सफेद, बेबी ब्लू, गुलाबी आदि हल्के रंगों का चयन करें।

Fashion Tips How to Wear a Tank Top With Jeans for Stylish Look
जींस - फोटो : instagram/surbhichandra

स्किनी जींस

स्किनी जींस को एवरग्रीन जींस कह सकते हैं। इसे हर तरह के मौके पर कई अलग अलग तक के अपर वियर के साथ पहन सकते हैं। टैंक टाॅप पर स्किनी वेस्ट स्टाइल जींस अच्छी लगती हैं, वहीं टी शर्ट, कुर्ती के साथ भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। स्किनी जींस और टैंक टाॅप के साथ लॉन्ग बूट भी बहुत अच्छे लगते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear a Tank Top With Jeans for Stylish Look
जींस - फोटो : instagram/deepikapadukone

स्ट्रेट फिट जींस

इन दिनों स्ट्रेट फिट जींस फैशन में हैं। इसे आप किसी भी तरह के टाॅप के साथ कैरी कर सकती हैं। टैंक टाॅप के साथ स्ट्रेट फिट जींस का लुक क्लासी आता है। इस तरह की जींस के साथ हाई हील्स पहनें।

विज्ञापन
Fashion Tips How to Wear a Tank Top With Jeans for Stylish Look
जींस - फोटो : instagram/mrunalthakur/

फ्लेयर्ड जींस

रेट्रो लुक के लिए फ्लेयर्ड जींस परफेक्ट है। फ्लेयर्ड जींस के साथ क्राॅप टाॅप, टैंक टाॅप बहुत जंचेगा। हैवी बॉटम साइज की महिलाओं के लिए इस तरह की जींस परफेक्ट है। ध्यान रखें कि फ्लेयर्ड जींस के साथ लूज टॉप न पहनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed