फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earring Style : आपके चेहरे पर किस तरह की इयररिंग लगेंगी अच्छी, शेप के मुताबिक करें मैच

Wed, 19 Apr 2023 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Apr 2023 09:56 AM IST
सार

ऐसे में आज आपको आपने चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स पसंद करना बताएंगे। ताकि ये आपके लुक को बिगाड़ने की बजाए संवार सकें। 

विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Know How to Choose Best Earrings According to Face Shape
Earring - फोटो : You Tube

Earrings Style : अच्छा दिखना तो हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग स्टाइलिश और ट्रेंडिंग आउटफिट खरीदते हैं। अगर बात करें लड़कियों की तो आउटफिट के साथ-साथ कई ऐसी चीजें हैं, जिसका इस्तेमाल वो अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। मेकअप के अलावा लड़कियां आउटफिट के हिसाब से एक्सेसरीज पहनने की काफी शौकीन होती हैं। एक्सेसरीज ही आपके लुक को परफेक्ट बनाने में काफी मददगार होती हैं।



अगर बात करें सिर्फ इयररिंग्स की तो क्या आप जानती हैं कि इयररिंग्स को चेहरे की शेप के हिसाब से पहनना चाहिए। अगर आप गलत इयररिंग्स का चुनाव करती हैं, तो आपका अच्छा-खासा लुक बिगड़ भी सकता है। हर कार्यक्रम में एथनिक वियर के साथ अलग तरीके के ही इयररिंग्स पहने जाते हैं। अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स नहीं पहनेंगी तो हो सकता है ये देखने में अजीब लगे। ऐसे में आज आपको आपने चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स पसंद करना बताएंगे। ताकि ये आपके लुक को बिगाड़ने की बजाए संवार सकें। 

Fashion Tips in Hindi Know How to Choose Best Earrings According to Face Shape
Deepika Padukone - फोटो : instagram

डायमंड आकार के चेहरे के लिए

अगर आपके चेहरे का शेप डायमंड आकार का है, तो आप पर लंबे लटकने वाले इयररिंग्स काफी ज्यादा प्यारे लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चीकबोन की तुलना में ऐसे लोगों का माथा कम चौड़ा होता है। ऐसे में लंबे इयररिंग ही बेस्ट दिखेंगे। 

Fashion Tips in Hindi Know How to Choose Best Earrings According to Face Shape
Anushka Sharma - फोटो : social media

हार्ट शेप चेहरे के लिए

हार्ट शेप आकार के चेहरे पर चौड़े बॉटम और टॉप पर संकरे, शैलेंडियर या लॉन्ग टीयरड्रॉप ईयररिंग्स सूट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोगों की जॉ-लाइन काफी अच्छी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Know How to Choose Best Earrings According to Face Shape
Sridevi - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे चेहरे के लिए

अगर आपका चेहरा लंबा है और आप इसे भरा लुक देना चाहती हैं तो लंबे हूप्स, स्टड, क्लस्टर्ड ईयररिंग्स और स्टोन लगे हुए छोटे डैंगल ईयररिंग पहन सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Know How to Choose Best Earrings According to Face Shape
Alia Bhatt - फोटो : instagram

गोल चेहरे वालों के लिए

अगर आपके चेहरे का आकार गोल है, तो आप भी लंबे इयररिंग्स की पहनें। ये आप पर काफी जचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed