फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: आज-कल ट्रेंड में है इस रंग का आईलाइनर, आप भी ट्राई करके देखें

Thu, 20 Apr 2023 10:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 20 Apr 2023 10:42 AM IST
सार

 वैसे तो ब्लैक रंग का लाइनर ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, पर आज-कल ब्लू रंग का लाइनर काफी ट्रेंड में है। 

विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Try These Trendy Colorful Eyeliner and Get Stylish Look
आई मेकअप - फोटो : instagram/kritisanon

Makeup Tips: आज के समय में कौन सी ऐसी महिला है जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती। अब ऑफिस और कॉलेज में भी लड़किया काफी स्टाइलिश बनकर जाती हैं। मेकअप हर महिला के जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सिर्फ आंखों पर मेकअप कर लें और लिपस्टिक लगा लें तो इंस्टेंट तैयार हो सकती हैं।



आज के लेख में हम आपको आई मेकअप के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेंगी। दरअसल, आंखों में लाइनर लगाने का लड़कियों में काफी क्रेज देखा जाता है। अगर आपको हैवी मेकअप नहीं पसंद है तो आंखों में सिर्फ आईलाइनर लगा लें। वैसे तो ब्लैक रंग का लाइनर ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, पर आज-कल ब्लू रंग का लाइनर काफी ट्रेंड में है। आइए आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे। 

Fashion Tips in Hindi Try These Trendy Colorful Eyeliner and Get Stylish Look
eye - फोटो : pixabay

इस तरीके से करें अप्लाई

अगर आप ब्लू रंग का ड्रैमेटिक विंग आई लाइनर लगाने का सोच रहीं हैं तो सबसे पहले आंखों में प्राइमर लगाएं और इसके बाद आंखों में फाउंडेशन लगाएं। ऐसा करने से आई मेकअप का बेस तैयार हो जाएगा। जब ये सूख जाए तो आंखों में विंग आई लाइनर लगाएं। 

Fashion Tips in Hindi Try These Trendy Colorful Eyeliner and Get Stylish Look
eye liner - फोटो : insatgram

इनर आई का रखें ध्यान

आईलाइनर लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इनर आई की वजह से ही आपकी आंखें खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आपको एंगुलर ब्रश पर थोड़ा सा ब्लू आईलाइनर लेना है और फिर उसे इनर कॉर्नर पर लगाना है। ऐसे लगाने के बाद आपकी आंखों की शेप अलग सी दिखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Try These Trendy Colorful Eyeliner and Get Stylish Look
आई मेकअप - फोटो : instagram/realhinakhan

दे सकती हैं रेट्रो लुक

आज-कल रेट्रो लुक काफी चलन में है। इसके लिए सबसे पहले अपनी आईलिड पर ब्लैक विंग बनाएं और फिर लोअर लैश लाइन पर ब्लू लाइनर लगाएं। अंत में इनर कॉर्नर पर ब्लू लाइनर से विंग बनाएं और अपने लुक को पूरा करें। ये लुक आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Fashion Tips in Hindi Try These Trendy Colorful Eyeliner and Get Stylish Look
Eye - फोटो : social media

ब्लू वॉटर लाइन 

अगर आप आंखों की लोअर लिड पर ब्लू लाइनर लगाएंगी तो ये आपको काफी अलग सा लुक देगा। ब्लू लाइनर आपको ट्रेंडी दिखनें में मदद करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed