बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को ढेर सारा प्यार मिलता है, तो वहीं फैंस उनके ड्रेसिंग सैंस को भी काफी पसंद करते हैं। अक्सर करीना कई अलग-अलग तरह की ड्रेस कैरी किए हुए नजर आती हैं, जो उन्हें एक नया लुक देने का काम करती हैं। अभिनेत्री के चाहने वाले भी उनके इस लुक को कॉपी करते हुए नजर आते हैं। अब भला कौन नहीं चाहेगा कि वे भी बेबो की तरह दिखे। ऐसे में जब भी करीना कोई ड्रेस कैरी करके अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, तो फैंस इन फोटोज को काफी प्यार देते हैं। हाल ही में करीना एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, और उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं बेबो की इस ड्रेस और इस ड्रेस की कीमत के बारे में।
{"_id":"60fba80b7187fd7b2a716549","slug":"fashion-tips-kareena-kapoor-khan-latest-anarkali-suit-pictures-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं करीना कपूर, ड्रेस की कीमत जान रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं करीना कपूर, ड्रेस की कीमत जान रह जाएंगे दंग
Sat, 24 Jul 2021 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
kareen kapoor khan
- फोटो : instagram/kareen kapoor khan
दरअसल, लंबे समय बाद बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान एक साथ फिल्म कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने मुंबई में एक एड शूट खत्म किया। इसी शूटिंग के कुछ बिहाइंड द सीन यानी परदे के पीछे की तस्वीरें करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें अनिल कपूर और करीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
kareen kapoor khan
- फोटो : instagram/kareen kapoor khan
पीले रंग की अनारकली ड्रेस
- इन तस्वीरों में करीना कपूर पीले रंग की अनारकली ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, बात अगर करीना की पूरी ड्रेस की करें, तो इस अनारकली ड्रेस को करीना ने डिजाइनर रिधि मेहरा के लेबल से लिया है, और ये फैशन क्रिटिक्श को काफी पसंद भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kareen kapoor khan
- फोटो : instagram/kareen kapoor khan
लग रही हैं बेहद खूबसूरत
- इस अनारकली ड्रेस के साथ करीना ने फ्लेयर्ड पैंट्स कैरी की है। साथ ही उन्होंने एम्ब्रॉयडर्ड वाला नेट दुपट्टा डाला है। दुपट्टे को उन्होंने कंधे पर कैरी किया है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं, ड्रेस के साथ चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और अंगूठी करीना ने पहनी है। वही, बात उनके बालों की करें, तो उन्होंने पॉनीटेल स्टाइल में इन्हें लॉक किया है। इस गोल्डन येलो जॉजर्ट एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली सेट में डीप वी नेकलाइन दी गई है, और इसके फ्रंट में स्लिट और लंबे स्लीव्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें इंट्रीकेट थ्रेडवर्क, मिरर्स, सीक्विन्स और सेल्सस में स्कैलोप्ड हेमलाइन और फ्लोवी सिल्हूट इसे बेहतरीन लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन
kareen kapoor khan
- फोटो : instagram/kareen kapoor khan
कीमत हैरान कर देगी
- करीना की इस ड्रेस की कीमत भी आपको हैरान कर सकती है। अगर आप इस अनारकली ड्रेस को डिजाइनर की बेवबसाइट से खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको जेब थोड़ा ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि इसके लिए आपको 1 लाख 48 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस ड्रेस को आप शादी, पार्टी या किसी अन्य फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।