फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी कपूर की इस स्लिट फ्लोरल ड्रेस ने बनाया हर किसी को दीवाना, कीमत भी जान लीजिए

Wed, 18 Aug 2021 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Aug 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Fashion tips khushi kapoor carry slit floral dress worth rupees 13 thousand
khushi kapoor - फोटो : instagram fan page

बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी दमदार अदाकारी को फैंस खूब पसंद करते हैं। पर्दे पर इनकी फिल्मों को खूब प्यार दिया जाता है और फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है और इनकी तस्वीरों व वीडियो को फैंस का खूब प्यार भी मिलता है। इसके अलावा ये अभिनेत्रियां अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं और इनके चाहने वाले उनकी तरह दिखने के लिए वो ड्रेस भी कैरी करते हैं, जो ये अभिनेत्रियां करती हैं। अब जैसे बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर को ही ले लीजिए, जिनके फैशन सेंस के दीवाने काफी लोग हैं। लड़कियां उनकी तरह दिखने के लिए उनकी ड्रेस को कॉपी तक करती हैं। हाल ही में उनका एक शानदार लुक सामने आया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए इस ड्रेस और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं।

Fashion tips khushi kapoor carry slit floral dress worth rupees 13 thousand
खुशी कपूर स्लिट फ्लोरल ड्रेस में दिख रही हैं काफी खूबसूरत - फोटो : social media

दरअसल, रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी ने अपनी शादी के बाद एक शानदार पार्टी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर दी। यहां कई बड़े चेहरे पहुंचे और यहां बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी पहुंची। इस दौरा खुशी के लुक ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया।

Fashion tips khushi kapoor carry slit floral dress worth rupees 13 thousand
खुशी कपूर की ड्रेस आ रही लोगों को पसंद - फोटो : Social Media

कैसी है ड्रेस?

  • इस पार्टी में खुशी ने व्हाइट कलर की फ्लोरल पफ स्लीव मिडि ड्रेस कैरी की। बात इस ड्रेस की करें तो ये ड्रेस ब्रिटिश लगजरी वुमेंसवियर लेवल हाउस सीबी की है। इस ड्रेस में ब्रॉड स्कवॉयर नेकलाइन के साथ डेंटी रीबन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips khushi kapoor carry slit floral dress worth rupees 13 thousand
खुशी कपूर का लुक - फोटो : social media

साथ में क्या-क्या कैरी किया?

  • वहीं, खुशी ने इस ड्रेस के साथ कई और चीजें कैरी की हैं, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। खुशी ने व्हाइट पॉइंटेड स्टीलेटोस, डेंटी नेकलेस, हूप्ड ईयररिंग्स, ब्रैसलेट और एक प्राडा का एक री-एडिशन 2000 मिनि शीयरलिंग बैग कैरी किया है। 
विज्ञापन
Fashion tips khushi kapoor carry slit floral dress worth rupees 13 thousand
खुशी कपूर की ड्रेस की कीमत - फोटो : social media

इतनी है कीमत

  • बात अगर इस ड्रेस की कीमत की करें, तो इसके लिए आपको 15 हजार से भी कम यानी लगभग 13 हजार 235 रुपये खर्च करने होंगे। ये ड्रेस समर वेडिंग पार्टी के लिए बिल्कुल सही है। ऐसे में आप भी इस ड्रेस को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed