फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर चाहिए गजब का निखार? तो दही और ब्लैकबेरी का लगाएं फेस पैक, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Tue, 20 Jul 2021 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jul 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Fashion tips Prepare a face pack of curd and blackberry at home the face will glow and pimples free skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यक्ति का जीवन बचपन, जवानी और फिर बुढ़ापे की तरफ बढ़ता है। ये प्रकृति का नियम है और इसको कोई बदल नहीं सकता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि वो हमेशा जवान दिखे, उनके चेहरे पर निखार रहे। लेकिन ढलती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना लाजमी है, लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसे में वो जवानी में भी बूढ़े जैसे दिखने लगते हैं। इससे बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, जो कैमिकल से भरपूर होते हैं। इसकी वजह से ये चीजें हमारे चेहरे पर निखार नहीं ला पाती हैं, जिसके कारण हमारे हाथ निराशा लगती है। लेकिन अगर आप सच में अपने चेहरे पर गजब का निखार लाना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद ब्लैकबेरी और दही कर सकते हैं। आप इसका फेस पैक अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, और इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे को नया निखार दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Fashion tips Prepare a face pack of curd and blackberry at home the face will glow and pimples free skin
blueberry - फोटो : social media

ये चीजें चाहिए

  • दरअसल, दही और ब्लैकबेरी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, और चेहरे को निखार देने के अलावा स्किन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करने में आपकी मदद करते हैं। ऐसे में आपको इस फेस पैक को तैयार करने के लिए दही, चार-पांच ब्लैकबेरी, शहद और गुलाब जल चाहिए। इन सबकी मदद से ही आप इस फेस पैक को तैयार कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण भी देगा।
Fashion tips Prepare a face pack of curd and blackberry at home the face will glow and pimples free skin
फेस पैक लगाने के फायदे - फोटो : Pixabay

ऐसे करें तैयार

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ब्लेकबेरी को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और फिर एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपका फेस पैक तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips Prepare a face pack of curd and blackberry at home the face will glow and pimples free skin
face pack - फोटो : istock

ऐसे लगाएं इस फेस पैक को

  • अब जब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, तो आपको इसे लगाना है। आपको सबसे पहले इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाना है, साथ ही आप इसे अपनी गर्दन पर भी लगा सकते हैं। इसके बाद कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें, और फिर हल्के हाथों से चेहरे पर दो मिनट तक मसाज करें। आखिर में इसे सादे पानी से धो लें। आपको सप्ताह में दो बार ऐसा करना है। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
Fashion tips Prepare a face pack of curd and blackberry at home the face will glow and pimples free skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिल सकते हैं ये फायदे

-चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मदद

-स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट होगी

-स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचने में मदद मिलेगी

-मुंहासों को दूर करने में और चेहरे की सूजन को कम करने में भी मदद मिलेगी

-ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed