फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Styling Tips: पतला शरीर है? जानिए कौन से कपड़े देंगे स्मार्ट और कॉन्फिडेंट लुक

Fri, 31 Oct 2025 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

Styling Tips for Slim Girls: अगर आपका शरीर भी पतला है तो आपको कपड़े खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Fashion Tips Styling Tips for Slim Girls Clothes to Wear  and Avoid
पतला शरीर है तो पहनें किस तरह के कपड़े और कैसे कपड़ों से बनाएं दूरी ? - फोटो : अमर उजाला
Styling Tips for Slim Girls: फैशन और स्टाइल की दुनिया में हर तरह के शरीर के लिए अलग-अलग ट्रेंड्स और विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में पतले शरीर वाले लोग भी अपने लुक और आत्मविश्वास को कपड़ों के जरिए अभिव्यक्त कर सकते हैं।


ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल फैशन इंडस्ट्री में बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां हर बॉडी टाइप को अपनी पहचान के साथ स्वीकार किया जाता है। पतले शरीर के लिए भी कई तरह के डिजाइन, पैटर्न और फैब्रिक उपलब्ध हैं जो ट्रेंड के अनुसार अपनी जगह बना रहे हैं। बदलते समय और फैशन के नए प्रयोगों के साथ अब स्टाइल सिर्फ शेप पर नहीं बल्कि एक्सप्रेशन और कम्फर्ट पर आधारित हो गया है। 

जिन लोगों का शरीर पतला है, अगर वो उसको ध्यान में रखते हुए अपने लिए कपड़े खरीदेंगे तो न सिर्फ उनका लुक और कमाल का लगेगा, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से ही उनका कॉन्फिडेंस भी बड़ा हुआ रहेगा। तो आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि पतले लोगों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए और कैसे कपड़ों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 
Fashion Tips Styling Tips for Slim Girls Clothes to Wear  and Avoid
लेयरिंग करें - फोटो : instagram
सबसे पहले जानें कि क्या पहनें ?

1. लेयरिंग करें

अगर आपको स्मार्ट लुक पसंद है तो कपड़ों की लेयरिंग करना सीखें। इसके लिए आप हल्की जैकेट, श्रग, कार्डिगन या ओवरशर्ट पहन सकते हैं। इससे शरीर थोड़ा भरा हुआ दिखता है और आपके आउटफिट में स्टाइल भी जुड़ता है। अब जब ठंड का मौसम आ ही रहा है तो सर्दियों में लेयरिंग और भी नेचुरल लगती है।

 
Fashion Tips Styling Tips for Slim Girls Clothes to Wear  and Avoid
स्ट्रक्चर वाले कपड़े चुनें - फोटो : instagram
2. स्ट्रक्चर वाले कपड़े चुनें

बहुत ढीले कपड़े आपको और पतला दिखा सकते हैं, इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें हल्का स्ट्रक्चर हो। जैसे ब्लेज़र, कोट या लाइनिंग वाले शर्ट। ये कपड़े कंधों और बॉडी को डिफाइन करते हैं जिससे लुक बैलेंस्ड लगता है। इससे बॉडी का शेप भी ज्यादा बेहतर लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Styling Tips for Slim Girls Clothes to Wear  and Avoid
प्रिंट्स और टेक्सचर का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
3. प्रिंट्स और टेक्सचर का इस्तेमाल करें

पतले शरीर वाले लोग हमेशा सॉलिड की बजाय प्रिंटेड, चेक्स या टेक्सचर वाले कपड़े पहनें। छोटे-छोटे पैटर्न या लेयर्ड डिजाइन बॉडी को वॉल्यूम देते हैं और पतलापन छुपाते हैं। कॉटन या लिनेन जैसे फैब्रिक इसमें बेस्ट रहते हैं।

 
विज्ञापन
Fashion Tips Styling Tips for Slim Girls Clothes to Wear  and Avoid
बॉडी-हगिंग कपड़े - फोटो : instagram
किन कपड़ों से दूरी बनाएं

1. बॉडी-हगिंग कपड़े

स्किन-फिट टी-शर्ट या बॉडीकॉन ड्रेस पतलापन और ज्यादा उभार देती हैं। ऐसे कपड़ों की जगह हल्के ढीले या सेमी-फिट कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके नहीं। जैसे कि हमने ऊपर बताया है कि आप स्ट्रक्चर वाले कपड़े पहन सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed