फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: जींस पहनने के ये तरीके देंगे आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक

Sat, 06 Nov 2021 11:20 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips These ways to wear jeans will give you a glamorous and stylish look
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आधुनिक युग में जींस एक बेहतरीन फैशन स्टाइल के रूप में उभरा है। दुनिया भर में आज बड़े पैमाने पर कई तरह के स्टाइलिश जींस को कैरी किया जाता है। आजकल ऐसे कई स्टाइलिश जींस बाजार में उपलब्ध हैं, जो खासकर लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कहा जाता है कि फैशन के मामले में लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं होता। उन्हें ये पता होता है कि उन पर कौन सा स्टाइलिश जींस शूट करेगा? यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई मौकों पर लड़कियां स्टाइलिश जींस कैरी करके आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी लड़कियां भी होती हैं, जो इस दुविधा में फंसी रहती हैं कि हम क्या पहने? इसी कड़ी में आज हम आपको जींस पहनने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करती हैं, तो आपका लुक काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखेगा। इन जींस को कैरी करने के बाद आप आकर्षण का केंद्र भी बनी रहेंगी।

Fashion Tips These ways to wear jeans will give you a glamorous and stylish look
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डिस्ट्रेस्ड जींस

अक्सर कई लड़कियां खास मौकों पर रिप्ड जींस को कैरी करने का विकल्प चुनती हैं। हालांकि हर बार रिप्ड जींस को पहनना आपके लुक में कमी ला सकता है। ऐसे में आपको डिस्ट्रेस्ड जींस का विकल्प चुनना चाहिए। डिस्ट्रेस्ड जींस आपको एक ग्लैमरस लुक देने के साथ साथ सर्दियों के मौसम में ठंड से भी बचाने का काम करेगा। 

Fashion Tips These ways to wear jeans will give you a glamorous and stylish look
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

फ्लेयर्ड जींस

फ्लेयर्ड जींस का चलन भी बीते कुछ सालों में काफी बढ़ा है। ये जींस खासकर उन लड़कियों के लिए काफी बढ़ियां है, जिनकी टांगे काफी पतली होती हैं। फ्लेयर्ड जींस को प्लेन टी शर्ट के साथ कैरी करने पर आपको एक स्टाइलिश लुक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips These ways to wear jeans will give you a glamorous and stylish look
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हाई वेस्ट जींस

अगर आप किसी पार्टी या खास जगह पर जा रही हैं, पर आप इस दुविधा में फंसी हैं कि क्या पहने? तो ऐसे में आप हाई वेस्ट जींस को कैरी कर सकती हैं। खास मौकों पर हाई वेस्ट जींस को पहनने पर आपको एक आकर्षक लुक मिलेगा। 
विज्ञापन
Fashion Tips These ways to wear jeans will give you a glamorous and stylish look
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्किनी जींस

बीते कुछ सालों में स्किनी जींस का चलन बढ़ा है। देश दुनिया में बड़े पैमाने पर इस जींस को कैरी किया जा रहा है। इसे आप लॉन्ग शर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। पार्टी या खास मौकों पर जाने के लिए इसको कैरी करना काफी अच्छा विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed