फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिफॉन की साड़ी हो गई है पुरानी तो नो टेंशन, इस तरह कर सकती हैं रीयूज

Sun, 21 Nov 2021 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Nov 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips To Reuse Old Chiffon Sarees to look Stylish
साड़ी को करें रियूज - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

लगभग हर महिला के वार्डरोब में साड़ी जरूर शामिल होती है। साड़ी महिलाओं की पहली पसंद भी होती है और इसमें उनका लुक भी आकर्षक लगता है। हर उम्र और तबके के महिला खास मौकों पर साड़ी में नजर आ जाती हैं। वह चाहे नई नवेली दुल्हन हो या कोई बुजुर्ग महिला। तीज त्योहारों से लेकर शादी पार्टी में महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास कई तरह की साड़ियां हो सकती हैं। कुछ ऐसी भी साड़ियां होती हैं जो जल्द पुरानी लगने लगती है। आप नई साड़ी खरीद लेती हैं और वह पुरानी साड़ी अलमारी के कोने में पड़ी रहती है। अगर आपके वॉर्डरोब में भी ऐसी ही साड़ियां हैं जो आप पहनना नहीं चाहती लेकिन उनको वॉडरोब से निकालना भी नहीं चाहतीं तो उन्हें रियूज करें। जिन साड़ियों को आप पहनती नहीं हैं,उन्हें रियूज करने के कुछ आसान से टिप्स यहां दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप पा सकती हैं स्टाइलिश लुक।

Fashion Tips To Reuse Old Chiffon Sarees to look Stylish
साड़ी को करें रियूज - फोटो : instagram/katrinakaif

साड़ी की स्कर्ट

शिफॉन का फैब्रिक काफी सॉफ्ट होता है। आपकी शिफॉन की साड़ी स्कर्ट के तौर पर पहनने में अच्छा लुक देगी और आरामदायक भी होगी। आप अपनी फ्लोरल प्रिंट शिफॉन की साड़ी से घेरदार स्कर्ट तैयार कर सकती हैं। इसे शर्ट या फिर टाॅप के साथ पेयर करें।

Fashion Tips To Reuse Old Chiffon Sarees to look Stylish
साड़ी को करें रियूज - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

साड़ी का कुर्ता

पुरानी साड़ी से आप कुर्ता बना सकती हैं। कुर्ते में भी कई स्टाइल को आप अपना सकती हैं। स्ट्रे कुर्ता या फिर शिफाॅन का अनारकली कुर्ता बनवा सकती हैं। इसके साथ पैंट, लेगिंग या प्लाजो को पेयर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips To Reuse Old Chiffon Sarees to look Stylish
साड़ी को करें रियूज - फोटो : instagram/madhuridixitnene

साड़ी का केप

इन दिनों केप का ट्रेंड है। प्लाजो और क्राॅप टाॅप के साथ केप पेयर कर सकती हैं। आप केवल केप बनवा सकती हैं या फिर पूरी साड़ी को रियूज करके केप ड्रेस भी तैयार करवा सकती हैं। इसमें अलग फैब्रिक का भी इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
Fashion Tips To Reuse Old Chiffon Sarees to look Stylish
साड़ी को करें रियूज - फोटो : instagram/sukritigrover

साड़ी का प्लाजो

इन दिनों शिफाॅन के प्लाजो का ट्रेंड है। आप अपनी शिफॉन की साड़ी से प्लाजो भी तैयार करवा सकती हैं। कुर्ते, टाॅप या पेपलम टॉप पहन सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed