फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: मखमली कपड़ों का छाया ट्रेंड, स्टाइल के साथ ठंड से भी बचाएगा

Sun, 19 Dec 2021 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 19 Dec 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
fashion tips velvet is in trend bollywood actress malaika arora shilpa shetty loves to wear
deepika padukone - फोटो : instagram

अगर आप इन सर्दियों के मौसम में स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं। साथ ही ठंड से भी बचना है तो मखमल के बने कपड़ें अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये ना केवल खूबसूरत लगते हैं बल्कि ठंड से भी बचाने में मदद करते हैं। वहीं सबसे खास बात आजकल ये ट्रेंड में हैं। वेस्टर्न से लेकर एथिनिक वियर के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस इसे पसंद कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा जहां अपनी स्टाइल स्टेटमेंट में इसे शामिल करते दिखीं। वहीं शिल्पा शेट्टी का एथिनिक लुक कमाल दिख  रहा है। तो चलिए जानें कैसे आप भी कर सकती हैं वेलवेट के कपड़ों को स्टाइल।

fashion tips velvet is in trend bollywood actress malaika arora shilpa shetty loves to wear
malaika arora - फोटो : instagram

अगर आप लंच या डिनर डेट पर जा रही हैं तो स्टाइलिश दिखने में मखमल फैब्रिक काम आएगा। मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों नीले रंग के बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी थीं। जो किसी भी लड़की को आसानी से पसंद आ सकता है। फुल स्लीव और राउंड नेक के साथ इसका स्टाइल पूरी तरह से आपको ठंड से बचाएगा। 

fashion tips velvet is in trend bollywood actress malaika arora shilpa shetty loves to wear
मखमली फैब्रिक - फोटो : इंस्टाग्राम/ वीडियो

सर्दियों में शादी में शरीक होना है तो शिल्पा शेट्टी का ये लुक काफी इंस्पिरेशन देने वाला है। फूलों वाले प्रिंट के साथ लहंगा और ब्लाउज संग ब्लेजर मैच किया गया है। जो बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
fashion tips velvet is in trend bollywood actress malaika arora shilpa shetty loves to wear
mira rajput - फोटो : instagram

वहीं आप चाहें तो वेल्वेट फैब्रिक पर बनें खूबसूरत लहंगे भी ट्राई कर सकती हैं। जो हैवी वर्क के साथ आकर्षक नजर आते हैं। 

विज्ञापन
fashion tips velvet is in trend bollywood actress malaika arora shilpa shetty loves to wear
deepika padukone - फोटो : instagram

यहीं नहीं मखमली कपड़ों में दीपिका पादुकोण का स्टाइल भी परफेक्ट है। मस्टर्ड येलो कलर के सब्यसाची के कुर्ते के साथ सलवार उनके लुक को शानदार बना रहा है। वहीं इसे कोई भी लड़की आसानी से ट्राई कर सकती है। साथ में ये लुक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखेगा। तो इस ठंडी अपनी वॉर्डरोब में मखमल से बने वेस्टर्न से लेकर एथिनिक तक के कपड़ों को बेझिझक शामिल करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed