फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित की फ्लोरल साड़ी में तस्वीरें आईं सामने, जान लीजिए एक्ट्रेस की साड़ी की असली कीमत

Sat, 18 Dec 2021 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Dec 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
madhuri Dixit wine floral saree photos And Price
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

बाॅलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने अभिनय, डांस और एक्प्रेशन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन फैंस उनकी एक और खूबी के लिए माधुरी को काफी पसंद करते हैं, वह है माधुरी दीक्षित का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट। माधुरी अपने एथनिक परिधानों के लिए फेमस हैं। वह जिस बखूबी से साड़ी या अन्य किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करती है, वह तारीफ के काबिल है। माधुरी को साड़ी क्वीन कहा जाता है। माधुरी का साड़ी डैप करने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। पारंपरिक कपड़ों में उनका स्टाइल भारतीय नारी के माॅडर्न लुक को दर्शाता है। हाल ही में माधुरी ने एक बार फिर अपने साड़ी लुक की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनका लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट साड़ी लुक में फोटो और जानिए उनकी इस खूबसूरत साड़ी की कीमत। 

madhuri Dixit wine floral saree photos And Price
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने शानदार वाइन फ्लोरल साड़ी पहन रखी है। जाॅर्जट की इस साड़ी में फूलों के स्वारोवस्की वर्क के जटील काम से सजाया गया है। इसके साथ माधुरी ने काले रंग के सीक्विन एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज को पेयर किया है।

madhuri Dixit wine floral saree photos And Price
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने अपने लुक को स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स, रिंग और एक ब्रेसलेट के साथ एक्सेसराइज़ किया है। एक्ट्रेस ने महेश नोटंदास फाइन ज्वैलरी के एक्सेसरीज को कैरी कर रखा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri Dixit wine floral saree photos And Price
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी की ये खूबसूरत साड़ी फैशन डिजाइनर सीमा गुजराल केै कलेक्शन की है। अगर आपको ये साड़ी पसंद आई है तो इस साड़ी की कीमत भी जान लीजिए। माधुरी की वाइन कलर साड़ी की कीमत डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर 76000 रुपये की है। 

विज्ञापन
madhuri Dixit wine floral saree photos And Price
माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

अपने लुक को पूरा करने के लिए माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे बालों को एक साइड पार्ट के साथ खुला छोड़ा है। इसके साथ ही मिनिमम मेकअप में न्यूड आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, कंटूरेड चीक और सॉफ्ट मैरून लिपस्टिक शेड को अप्लाई किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed