{"_id":"63fde59ab1484cefaf00d27b","slug":"fashion-tips-correct-way-to-put-lipstick-on-lips-learn-about-this-2023-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips : लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा स्मूद लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips : लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा स्मूद लुक
Fashion Tips : लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का बेहद ही जरूरी हिस्सा है। चाहे ऑफिस हो या पार्टी लड़कियां कहीं जाने से पहले लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं। ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से हर लड़की के लुक में चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक कई तरह की आती हैं, जिनको लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती है।
लिपस्टिक का शेड चुनना तो आसान होता है, पर कई लड़कियों को सही से लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता। जिस वजह से कई बार लिपस्टिक खराब लगती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे। अगर आप इन बातों को फॉलो करती हैं तो आपकी होंठ ना तो ड्राई दिखेंगे और ना ही ज्यादा ग्लोसी। तो आइए देर ना करते हुए आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं।
2 of 5
इस तरीके से लगाएं लिपस्टिक
- फोटो : istock
इस तरीके से लगाएं लिपस्टिक
जब भी लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करें तो हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से करें। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इस से आप के लिप्स की शेप भी अच्छी नहीं दिखती।
3 of 5
मैट लिपस्टिक लगाते समय रखें इस बात का ध्यान
- फोटो : istock
मैट लिपस्टिक लगाते समय रखें इस बात का ध्यान
लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिपबाम लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हटने लगेगी। इसीलिए पहले लिपबाम लगाएं। इसके साथ ही मैट लिपस्टिक को हमेशा डायरेक्ट लगाएं। इसके लिए ब्रश का इसतेमाल नहीं करें। अगर आपकी लिपस्टिक जम गई है तो गर्म पानी डालकर उसे सही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लिप्स पर करें डबल कोटिंग
- फोटो : istock
लिप्स पर करें डबल कोटिंग
कई मैट लिपस्टिक काफी ड्राई होती है। अगर इसका एक कोट आप लगाती हैं तो लिप्स सूखे लगते हैं। इसी के चलते लिपस्टिक के हमेशा दो ही कोट लगाएं। पहला कोट लगाकर इस पर टिशु रखें और हल्का सा प्रेस करें। अब दूसरी बार लिपस्टिक को लिप्स पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
5 of 5
क्वालिटी का रखें खास ध्यान
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
क्वालिटी का रखें खास ध्यान
लिपस्टिक लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्स्पायर लिपस्टिक आपके होंठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक से भी रिएक्शन होते देखा गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।