{"_id":"665eb2765c5dba57530d0e7e","slug":"red-colour-trendy-saree-for-vat-savitri-vrat-2024-2024-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत की पूजा के समय ऐसी लाल साड़ी पहनकर दिखाएं अपना खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत की पूजा के समय ऐसी लाल साड़ी पहनकर दिखाएं अपना खूबसूरत अंदाज
Vat Savitri Vrat 2024: हर सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री व्रत का दिन काफी अहम होता है। इस दिन वो अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। ये दिन सुहाग का होता है, ऐसे में हर महिला इस दिन पूजा के वक्त खूब सजती और संवरती है।
मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा के लिए हर सुहागिन महिला को 16 श्रृंगार करना चाहिए। इस साल वट सावित्री का ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने पूरी कर ली है। सुहागिन महिलाओं के लिए लाल रंग का काफी महत्व होता है, इसी वजह से महिलाएं पूजा के वक्त लाल साड़ी और लाल रंग की ही चूड़ी पहनती हैं।
अगर आप वट सावित्री व्रत के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको लाल रंग की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाएंगे, ताकि आप भी वट सावित्री की पूजा में वैसी ही साड़ी कैरी कर सकें।
2 of 6
वट सावित्री व्रत 2024
- फोटो : instagram
सिल्क साड़ी
ज्यादातर महिलाएं पूजा के वक्त ऐसी ही लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। गोल्डन और लाल रंग की ऐसी साड़ी देखने में खूबसूरत लगती है। इसके साथ आप चाहें तो गोल्ड ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कमाल की लगती है।
3 of 6
वट सावित्री व्रत 2024
- फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी
गर्मी का मौसम है। ऐसे में आप चाहें तो इस मौसम में इस तरह की लाल शिफॉन की साड़ी कैरी करें। शिफॉन की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसे आप बाद में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसके साथ चाहें तो स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करके अपने लुक को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वट सावित्री व्रत 2024
- फोटो : instagram
प्लीटेड साड़ी
इस तरह की प्लीटेड साड़ी काफी हल्की होती है। ऐसे में आप इसे गर्मी के मौसम में आराम से कैरी कर सकते हैं। इसके साथ तमन्ना भाटिया के जैसा ही हॉल्टर नेक का ब्लाउज पहनें, तो इसका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
वट सावित्री व्रत 2024
- फोटो : instagram
रफल साड़ी
अगर कुछ अलग डिजाइन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो ऐसी लाल रफल साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की साड़ी आपको खूबसूरत लुक देने का काम करती है। इस लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को खुला रखें और साथ में अपने मेकअप का भी ख्याल रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।