{"_id":"6659620b47c839b36906e885","slug":"vat-savitri-vrat-2024-simple-makeup-tips-for-newly-wed-for-vat-savitri-vrat-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vat Savitri Vrat: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो ऐसे हों तैयार, देखकर पतिदेव उतारेंगे नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Vat Savitri Vrat: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो ऐसे हों तैयार, देखकर पतिदेव उतारेंगे नजर
Vat Savitri Vrat 2024 : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का काफी महत्व है। इस महीने में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जो लोगों की जिंदगी में ढेरों खुशियां लाते हैं। इसी क्रम में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। वट सावित्री का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल ये तिथि 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अगर शादी के बाद आप पहली बार वट सावित्री व्रत रख रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको पहले व्रत के लिए तैयार होने के टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस खास दिन को और खास बना सकें। अगर आप स्पेशल तरीके से तैयार होकर अपने पति के सामने जाएंगी, तो वो आपकी नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
2 of 6
वट सावित्री व्रत
- फोटो : instagram
पहनें शादी का लहंगा
शादी के दिन की यादों को ताजा करने के लिए अपने पहले वट सावित्री व्रत में अपनी शादी का ही लहंगा पहनें। इससे आप दोनों के बीच करीबी और ज्यादा बढ़ेगी। जब आपके पति आपको शादी के जोड़े में देखेंगे तो वो उनकी नजरें आप पर से हटेंगी नहीं।
3 of 6
वट सावित्री व्रत
- फोटो : instagram
शादी की ज्वेलरी दिखेगी खास
अपनी शादी में फेरों के वक्त आपने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसे ही शादी के लहंगे के साथ पहनें। उसमें आपका लुक निखर कर सामने आएगा। शादी की हर एक चीज के साथ काफी अलग और खास कनेक्शन होता है, ऐसे में शादी के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी वही पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वट सावित्री व्रत
- फोटो : instagram
करें 16 श्रृंगार
ये व्रत सुहागिनों का होता है। ऐसे में इस दिन तैयार होते वक्त पूरे 16 श्रृंगार करके ही अपने पति के सामने जाएं। 16 श्रृंगार करने के बाद आप एकदम नई दुल्हन लगेंगी। इसमें सिंदूर, बिंदी, हाथों में चूड़ियां और मंगलसूत्र सबसे अहम है।
विज्ञापन
5 of 6
वट सावित्री व्रत
- फोटो : instagram
उनका दिया आउटफिट पहनें
अगर आप शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो वो आउटफिट पहनें, जो आपको आपके पति ने तोहफे में दिया हो। चाहें तो वो आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके पति को काफी पसंद हो। उनकी पसंद की साड़ी या सूट पहनकर भी आप अपने पतिदेव का दिल जीत सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।