फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Floral Anarkali Suit: गर्मियों के मौसम में लड़कियों को पसंद आते हैं ऐसे फ्लोरल अनारकली सूट

Wed, 05 Jun 2024 04:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

गर्मियों के मौसम में महिलाओं को फ्लोरल प्रिंट के कपड़े काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने कलेक्शन में फ्लोरल प्रिंट का अनारकली शामिल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
latest Floral Anarkali Suit inspired by actress
फ्लोरल अनारकली सूट - फोटो : instagram
Floral Anarkali Suit: जब भी बात आती है पारंपरिक परिधान की तो जहन में सबसे पहले साड़ी का ही ख्याल आता है। शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। पर, परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता। ऐसे में वो साड़ी के अलावा सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट खरीदने का सोच रही हैं तो गर्मी के मौसम में फ्लोरल प्रिंट का अनारकली सूट सबसे खूबसूरत दिखता है।


आपको ऑनलाइन से लेकर बाजार तक में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अनारकली सूट मिल जाएंगे। फ्लोरल प्रिंट वाले सूट देखने में भी काफी प्यारे लगते हैं। अनारकली सूट न सिर्फ देखने में काफी रॉयल लगता है बल्कि साथ में ये काफी आरामदायक होता है। अगर आप ऐसा सूट लेना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डाल सकती हैं। तो चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं। 
latest Floral Anarkali Suit inspired by actress
फ्लोरल अनारकली सूट - फोटो : instagram

सारा अली खान

अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली सारा अली खान का हर लुक बेहद कमाल का होता है। इस खूबसूरत से शिफॉन अनारकली में भी सारा बेहद प्यारी दिख रही हैं। खुले स्ट्रेट बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

latest Floral Anarkali Suit inspired by actress
फ्लोरल अनारकली सूट - फोटो : instagram

वाणी कपूर

अगर आपको अनारकली सूट में भी ग्लैमरस लुक चाहिए तो इसके लिए आप वाणी कपूर से इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। डीपनेक के साथ वाणी का ये लुक काफी प्यारा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest Floral Anarkali Suit inspired by actress
फ्लोरल अनारकली सूट - फोटो : instagram

पूजा हेगड़े

पेस्टल रंग के इस फ्लोरल अनारकली सूट में पूजा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है। न्यूड मेकअप में उनका अंदाज और भी ज्यादा प्यारा दिख रहा है। 

विज्ञापन
latest Floral Anarkali Suit inspired by actress
फ्लोरल अनारकली सूट - फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर

फुल स्लीव वाला मृणाल का ये अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने कानों में ईयररिंग्स कैरी करके हल्का मेकअप कैरी किया है। बालों में हल्के कर्ल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed