{"_id":"5dc645fc8ebc3e5aff51225c","slug":"know-how-to-look-fashionable-in-indian-winter-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में होने वाली शादियों में इन पांच तरीकों को अपनाकर दिखेंगी सबसे 'स्टाइलिश'","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
सर्दियों में होने वाली शादियों में इन पांच तरीकों को अपनाकर दिखेंगी सबसे 'स्टाइलिश'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अलग-अलग मौसम में होने वाली शादियों के अपने ही मजे होते हैं। गर्मी के मौसम में होने वाली शादियों में भले पसीना निकलता हो लेकिन एक फायदा ये होता है कि डीप बैकलेस ड्रेस से लेकर एक से बढ़कर एक फैशनऐबल कपड़े पहन सकते हैं। वहीं सर्दियों में होने वाली शादियों को बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि न पसीना निकलता है, न खाना खराब होता है। हालांकि बस एक मामले में कमी खलती है और वो है फैशन। अब ठंड में खुद को बचाने के चक्कर में फैशन तो यूं ही खराब हो जाता है लेकिन अगर आपके पास खूब सारे बेहतरीन आईडिया हों तो सर्दियों में होने वाली शादियों में भी आप अपना फैशन रॉक कर सकती हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने कैसे।
2 of 5
- फोटो : instagram
गर्मियों की शादी में जहां आप बेधड़क बैकलेस, डीप नेक और स्ट्रैपी ब्लाउज पहन लेती हैं, सर्दियों में ये मुमकिन नहीं हो पाता है। साड़ी पहनें या लहंगा, ब्लाउज तो बहुत जरूरी हिस्सा है। सर्दियों की शादियों के लिए बोट नेक और फुल-स्लीव्ड ब्लाउज अच्छे विकल्प हैं। ये ना सिर्फ आपको ठंड से बचाएंगे बल्कि देखने में भी बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लगते हैं।
3 of 5
सर्दी की शादियों में अपने आउटफिट चुनते वक्त फैब्रिक का खास ध्यान रखें। ऐसे फैब्रिक चुनें जो ठंड रोकने में सक्षम हों। शिफॉन, जॉर्जेट और क्रेप जैसे ईजी-ब्रीजी फैब्रिक्स को गर्मियों के लिए बचा के रखें। सर्दियों की शादी के लिए वेल्वेट और सिल्क जैसे फैब्रिक्स चुनें जो आपको ठंड से बचा सकें और गर्माहट भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पश्मीना महंगा विकल्प है लेकिन अगर आप खरीद सकती हैं तो ये बात तय है कि किसी भी फंक्शन में सिर्फ आप ही आप नजर आएंगी। पश्मीना साड़ी और सूट्स बहुत ही ग्रेसफुल लगते हैं। ये आपको ठंड से बचाते हैं और गर्म रखते हैं लेकिन स्वेटर्स और जैकेट्स की तरह भारी नहीं होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियनवेयर के साथ जैकेट्स का मेल पिछले कुछ समय से ट्रेंड में है और बी-टाउन दीवाज तो इसे अक्सर पहनें नजर आ जाती हैं। ये ना सिर्फ सर्दियों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है बल्कि बहुत स्मार्ट भी लगता है। जैकेट्स ना सिर्फ सूट के साथ अच्छे लगते हैं बल्कि लहंगों और साड़ियों के साथ भी अच्छे लगते हैं। अगर आप अपने स्टाइल के साथ कुछ अलग करना चाहती हैं तो अपने लहंगे या साड़ी के साथ जैकेट भी मैच कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।