फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन के इन ट्रिक्स से आप छुपा सकती हैं अपनी टमी, दिखेंगी स्लिम ट्रिम

Wed, 24 Oct 2018 10:15 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
tips to hide your belly with fabulous clothes
clothes

आजकल बहुत से लोगों का कम उम्र में ही टमी निकल जाता है, जिससे हर उम्र के लोग परेशान हैं। हालांकि टमी निकलना आपकी स्टाइल और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से ठीक नहीं है। जल्द ही शादियों का मौसम शुरू होने वाला है और आप शादी में फिट दिखना चाहती हैं तो इस फैशन ट्रिक्स से अपने टमी को छिपा सकती हैं।

tips to hide your belly with fabulous clothes
jeans

टमी से बचने के लिए आप लो वेस्ट पैंट्स या स्कर्ट्स के बजाय हाई वेस्ट बॉटम्स पहने। इससे लोगों का ध्यान टमी से हटाकर आपके कर्व्स की ओर जाएगा। इसे लूज टॉप के साथ पहनें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

tips to hide your belly with fabulous clothes
peplum top

अगर आपका टमी निकल रहा है तो पेप्लम टॉप ऐसे मौकों पर बेस्ट चॉइस हो सकती है। ये भी आपके कर्व्स को डिफाइन करता है साथ ही पीयर शेप बॉडी के लिए यह सबसे अच्छा है। इसकी खास बात यह है कि ये आपकी चौड़ी कमर को भी छिपा लेता है। आप पेप्लम टॉप के साथ हाई वेस्ट पैंट्स पहनें या पेप्लम ड्रेस भी चुन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to hide your belly with fabulous clothes
tummy

अगर आपका टमी ज्यादा बाहर आ रहा है तो इसे छुपाने के लिए डार्क कलर के कपड़े का प्रयोग कर सकती हैं। फिटिंग वाले टॉप या ड्रेसेज पहनने के लिए डार्क कलर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके ऊपर कौन-सा डार्क कलर अच्छा लगता है।

विज्ञापन
tips to hide your belly with fabulous clothes
a line dress
आपकी वेस्ट को एम्पायर वेस्ट टॉप और ए-लाइन ड्रेसेज हाईलाइट करते हैं। आप चाहे तो अपनी टी-शर्ट ड्रेस को भी स्टेटमेंट बेल्ट के साथ पहन सकती हैं, जिससे लोगों का ध्यान आपकी टमी पर न जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed