{"_id":"5ba9f050867a55019d61796a","slug":"tips-to-wear-saree-in-different-styles-perfectly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन: किस त्यौहार में पहनें किस तरह की साड़ी, ताकि नजर आए डिफरेंट लुक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
फेस्टिव सीजन: किस त्यौहार में पहनें किस तरह की साड़ी, ताकि नजर आए डिफरेंट लुक
Wed, 26 Sep 2018 10:04 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Saree Draping different style
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में महिलाओं के लिए पारंपरिक लुक के साथ ग्लैमरस दिखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। आपका फिगर कैसा भी हो लेकिन साड़ी पहनने के ये सात तरीके आपको हमेशा हर पार्टी में भीड़ से अलग लुक देने के लिए काफी हैं। फैशन डिजाइनर आशिमा शर्मा से जानिए साड़ी पहनने के ऐसे सात तरीके जो देंगे आपको ग्लैमरस लुक...
2 of 8
Saree Draping different style
मुमताज स्टाइल साड़ी- एक ही तरह की साड़ी पहन कर बोर हो गई हैं तो मुमताज़ साड़ी तो आपको याद ही होगी। आजकल तेरे मेरे प्यार के चरचे गाने में मुमताज द्वारा पहनी गई साड़ी बेहद फेमस हुई थी। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुमताज स्टाइल में साड़ी पहन चुकें हैं। आप अपनी हैवी साड़ी से लेकर नॉर्मल साड़ी तक, हर किसी के साथ इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
3 of 8
Saree Draping different style
तितली साड़ी ड्रेपिंग- तितली साड़ी ड्रापिंग पतली और सुडोल लड़कियों के लिए सही ऑपशन है। आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ इस लुक को ट्राय कर सकती हैं। हालांकि, अगर आप कोटा या शिफॉन की तरह हल्का साड़ी चुनते हैं तो तितली के पंख खड़े हो जाते हैं। ऐसी साड़ी का चयन करें जिसमें थोड़ी बहुत कढ़ाई भी हो। यह शैली (फ्रंट पल्लू) के साथ की जाती है। सोनम कपूर को कई बार इस लुक में स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Saree Draping different style
धोती स्टाइल साड़ी- धोती स्टाइल साड़ी युवाओं में आजकल काफी फेमस है, क्योंकि यह पहनने में आसान और आरामदायक होती है। इस तरह की साड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी को देखा गया है। यह ट्रेंड आपके फैशन स्टेटमेंट को बढ़ाता है। इसको आप क्रॉप टॉप और शर्ट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Saree Draping different style
स्कार्फ की तरह पल्लू साड़ी- आपने बहुत कम ही देखा होगा किसी को इस स्टाइल में साड़ी कैरी करते हुए, लेकिन अगर आपका कुछ अलक हटकर ट्राई करने का मन है तो यह एक अच्छा आप्शन है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपनी गर्दन के चारों ओर पल्लू को स्कार्फ की तरह लपेटें। ध्यान रखें इस स्टाइल के लिए आपको अपने पल्लू की लंबाई को लंबे रखना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।