आजकल लड़कियां ऑफिस हो या कॉलेज हर जगह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए वो अपनी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करना चाहती। वो चाहती हैं कि उनके कपड़े मल्टीपर्पस हो, जिसे वो ऑफिस से लेकर घर के किसी फंक्शन में कैरी कर सकें। इसके साथ ही वे इसे पहनकर स्मार्ट और अट्रैक्टिव भी लगें। हैवी वर्क वाले सलवार सूट को आजकल इन्डो-वेस्टर्न स्टाइल में नी लेंथ बनाया जा रहा है, जिसे महिलाएं पार्टी गाउन की तरह कैरी कर रही हैं।
ट्रेडिशनल कपड़ों में भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, चुनें ये परिधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
आजकल ड्रेप स्टाइल ड्रेस लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। इस ड्रेस का फैब्रिक शिफॉन या जार्जेट में रखा जाता है, जिससे इस ड्रेस को आसानी से कैरी किया जा सके। इन ड्रेसेज में एम्ब्रॉयडरी का काम बहुत हल्का किया जाता है। ये ड्रेसेज यूथ की पहली पसंद बन गयी हैं, क्योंकि ये लाइटवेट के साथ स्टाइलिश भी होती हैं।
सदाबहार है स्ट्रेट कुर्ता
ऑफिस हो या कॉलेज स्ट्रेट कुर्ता हर जगह अच्छा लगता है। बशर्ते उसे अच्छी तरह मिक्स एन मैच किया गया हो। प्लेन, प्रिंटेड या ढीले हर तरह के कुर्ते खूबसूरत लगते हैं। फॉर्मल लुक के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
साड़ी भी है बेहतरीन विकल्प
ज्यादातर महिलाएं ऑफिस के लिए वेस्टर्न ड्रेस को तरजीह देती हैं, लेकिन साड़ी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहे तो डिफरेंट फैब्रिक की साड़ियां ट्राय कर सकती हैं, ये आपको एलिगेंट लुक देंगी
जींस के साथ पहने कुर्ती
कॉलेज गोइंग लड़कियां इसे आसानी से पहन सकती हैं। साथ ही अगर आपके ऑफिस का ड्रेस कोड फॉर्मल नहीं है तो आप शार्ट कुर्ते के साथ जींस ट्राई कर सकती हैं। ये आपको स्मार्ट लुक देगा।