शादी का दिन हर लड़की और लड़के के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सभी बहुत सारी तैयारियां करते हैं। खासतौर पर लड़कियां, वो अपनी शादी के लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित और भावुक होती हैं। कपड़े, गहने और वेन्यू से लेकर अच्छे फोटोग्राफर को अरेंज करते हैं। ताकि कोई कमी न रह जाए। लेकिन सारी तैयारियां उस वक्त धरी रह जाती हैं जब स्वीट मेमोरी यानी शादी की तस्वीरों में खुद को सुंदर नहीं पाते। महंगे कपड़े से लेकर वेन्यू और अच्छा फोटोग्राफर भी कुछ नहीं कर पाएगा अगर आपके पोज और एक्सप्रेशन अच्छे नहीं होंगे। इसलिए शादी की तस्वीरों को सचमुच यादगार यानी स्वीट मेमोरी में तब्दील करना है तो इन बातों को याद रखें। आगे की स्लाइड में जानिए की शादी की तस्वीर खिंचवाते समय किन बातों का ध्यान रखें और कौन सा पोज दें।
Wedding Tips: छोटी सी चूक से न बिगाड़िए शादी की तस्वीर, इन छह टिप्स से बनाइए इसे यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितना भी अच्छा और महंगा फोटोग्राफर होगा लेकिन अगर आपका पोस्चर सही नहीं है तो फिर सब बेकार। तस्वीर खिंचवाते समय सीधे खड़े रहिए। यानी पीठ को मत झुकने दीजिए आपकी झुकी हुई कमर सारा पोस्चर बिगाड़ देगी।
चेहरे का शेप कैसा भी हो लेकिन चेहरे का एंगल सही हो। आपने ध्यान दिया होगा कि किसी एंगल से आपकी तस्वीर अच्छी आती है। तो बस उस बात को ध्यान रखिए। साथ ही तस्वीर में डबल चिन खराब लगती है। इसलिए ध्यान रखिए कि चेहरे के नीचे डबल चिन न दिखे। अगर मोटापे के कारण ऐसा है तो शादी के कुछ दिन पहले से ही चेहरे की एक्सरसाइज करिए जिससे कि ये डबल चिन खत्म हो जाए।
कुछ लड़कियां और लड़के शादी के समय नर्वस हो जाते हैं और चेहरे से आत्मविश्वास नहीं दिखता। ऐसा बहुत सारी लाइट और कैमरा देखकर होता है। इसलिए अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। ऐसा करने से तस्वीर खुदबखुद सुंदर आएगी।
शादी के समय धैर्य रखें। पोज देते समय किसी तरह की हड़बड़ी न दिखाएं। ऐसा करने से आपके सारे पोज अच्छे दिखेंगे और तस्वीरें भी यादगार दिखेंगी।