हर साल कपड़ों के मामले में जरूर कुछ नया ट्रेंड करता है। जो पूरे साल लोगों की वॉर्डरोब का हिस्सा बन जाता है। तो फिर साल 2021 कैसे अलग होगा। इस साल भी कुछ कपड़ें ट्रेंड करेंगे। जिनका श्रेय बॉलीवुड सितारों को जाता है। हर दिन किसी नए कपड़े में दिखते हैं। जिसे देख फैंस इसके दीवाने हो जाते हैं। तो चलिए देखें इस साल कौन से कपड़े करेंगे ट्रेंड।
साल 2021 में हाई वेस्ट पैंट से लेकर स्वेटशर्ट तक, ट्रेंड में रहेंगे ये कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल हाई वेस्ट पैंट्स जमकर ट्रेंड करेंगे। साल की शुरूआत से ही बॉलीवुड हसीनाएं क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट पैंट्स में नजर आ रही हैं। कॉटन से लेकर डेनिम फैब्रिक की इस हाई वेस्ट में ये एक्ट्रेस अक्सर अपने फ्लैट एब्स को दिखाते नजर आती हैं।
अगर स्किनी फिट हाई वेस्ट पैंट्स पहनने का दिल नही है तो ओवरसाइज्ड डेनिम या बॉटम वियर को भी एक्ट्रेस पहनते दिख रही हैं। पिछले दिनों आलिया भट्ट ओवरसाइज बॉटम वियर के साथ टाई एंड डाई ढीली-ढाली टीशर्ट पहने नजर आई थीं। जिसे आप भी आसानी से कॉप कर सकती हैं। हालांकि कम हाइट वाली लड़कियों को इस तरह के ओवरसाइज बॉटम वियर से दूर ही रहना चाहिए। नहीं तो इसमें और कम हाइट नजर आएगी।
सबसे ज्यादा आरामदायक और ऑफ ड्यूटी कपड़ा है एथलीजर। जिसमे ज्यादातर हसीनाएं अपनी फिट बॉडी को फ्लांट करते दिख चुकी हैं। स्पोर्ट्स ब्रा या क्रॉप टॉप संग क्रॉप जैकेट, शूज, स्नीकर्स, साइकिलिंग शॉट्स ये सब इसी लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें आप अपने आराम के अनुसार कैरी कर सकती हैं।
सर्दियों की शुरूआत के साथ ही तमन्ना भाटिया से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और नोरा फतेही और भी अभिनेत्रियां स्वेटशर्ट पहने दिख चुकी हैं। जींस से लेकर शॉर्ट्स और पायजामा के साथ भी इसे मैच कर पहना जा सकता है। यहीं नहीं मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस तो बोल्ड लुक के लिए ओवरसाइज स्वेटशर्ट पहने दिख चुकी हैं। जिसे वो बूट के साथ पेयर करते दिखीं।