{"_id":"6432a29cb8e3814a0f06fa1a","slug":"fashion-wedding-lehenga-of-sonam-kapoor-displayed-in-nmacc-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NMACC के म्यूजियम में रखा गया सोनम कपूर की शादी का लहंगा, जानें क्या है इसकी खासियत ?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
NMACC के म्यूजियम में रखा गया सोनम कपूर की शादी का लहंगा, जानें क्या है इसकी खासियत ?
Sonam Kapoor Wedding Lehenga : बीते 31 मार्च 2023 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' लॉन्च किया गया। इस कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग पार्टी में देश-विदेश से सिलेब्स शामिल होने आए थे। इस दौरान कल्चरल सेंटर में कई चीजों की प्रदर्शनी भी की गई थी। इस प्रदर्शनी में मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी का लहंगा भी शामिल था।
सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाती हैं। उनके फैशन सेंस के करोड़ों लोग दीवाने हैं। लड़कियां उनके लुक्स से टिप्स लेती हैं। उनके आउटफिट्स और एक्सेसरीज की च्वॉइस हमेशा लोगों को दंग कर देती है। उन्होंने अपनी शादी में जिस लहंगे को पहना था, उसे NMACC में रखा गया है। आज की खबर में हम आपको उनके लहंगे की खासियत के बारे में बताने जा रहें हैं, ताकि आपको भी पता रहे कि आखिर सोनम के लहंगे को NMACC में क्यों रखा गया है ?
2 of 5
Sonam kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम वायु है। अपनी शादी के लिए सोनम ने फेमस डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल लहंगा पहना था।
3 of 5
Sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम की वेडिंग ड्रेस को पूरा करने में लगभग छह महीने लगे थे। अगर बात करें इस लहंगे की तो इसकी कीमत तकरीबन 70 से 80 लाख है। मध्य प्रदेश में मौजूद महेश्वर नाम की जगह में इस लहंगे को बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonam kapoor
- फोटो : instagram
लहंगे पर किए गए वर्क की बात करें तो इस पर गोल्डन रंग की लेस का काफी काम था। लहंगे के बारीक काम के लिए कालाबट्टू तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। जो लहंगे का दुपट्टा था, उस पर फ्लोरल काम था। इसमें कमल के फूल बने थे, जो बेहद प्यारे लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam kapoor
- फोटो : instagram
वहीं अगर बात करें इस लहंगे के साथ पहनी गई ज्वेलरी तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी में मल्टी-लेयर नेकपीस और ईयररिंग्स कैरी किए थे। हाथों में डायमंड के कड़े और हैवी कलीरे उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।