{"_id":"6432430e8460eb421701be5a","slug":"try-these-hairstyles-with-kurti-to-look-different-and-stunning-news-in-hindi-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hairstyles For Kurti : दिखना है अलग और स्टाइलिश तो कुर्ती के साथ अपनाएं ये हेयरस्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hairstyles For Kurti : दिखना है अलग और स्टाइलिश तो कुर्ती के साथ अपनाएं ये हेयरस्टाइल
Hairstyles For Kurti : आज का समय ऐसा है कि हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। चाहे ऑफिस हो या फिर कॉलेज लड़कियां हर जगह के लिए अपने आउटफिट अलग से चुनती हैं। माना जाता है कि जिस प्रकार आपके आउटफिट आपके स्टाइल को दर्शाते हैं, ठीक उसी प्रकार उसके साथ बनाई गई हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगाती है। कपड़ों के हिसाब से की गई हेयर स्टाइल आपके लुक को कंप्लीट करने में मददगार होती है।
कई बार लड़कियो को ये समझ नहीं आता कि किस प्रकार की हेयर स्टाइल उनके आउटफिट के साथ जाएगी। जिस वजह से वो कैसे भी बाल बनाकर आ जाती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी सिंपल हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिनको बनाकर आप अपना कॉलेज या ऑफिस लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल कुर्ती पर काफी जचते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको इनके बारे में बताते हैं।
2 of 5
Hairstyle
- फोटो : instagram
फ्रंट हेयर ब्रेड के साथ बनाएं पोनीटेल
ये हेयर स्टाइल देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। बड़ी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस कंघा, हेयर पिन और हेयर बैंड की जरूरत पड़ेगी। हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को कंघी कर लें। अब साइड की मांग निकालते हुए उसकी चोटी बना लें। इसके बाद पिन की मदद से इसे पीछे की तरफ सेट करें। सबसे लास्ट में बालों की पोनीटेल बना लें।
3 of 5
hairstyle
- फोटो : instagram
साइड हेयर ब्रेड्स के साथ करें हेयर स्टाइल
ये हेयर स्टाइल कुर्ती के साथ बेहद प्यारी लगती है। इसके लिए आपको कंघा और पिंस के साथ कर्लर की जरूरत भी पड़ेगी। सबसे पहले बीच की मांग निकाल कर दोनों साइड चोटी बना लें। अब इन दोनों को पीछे की तरफ सेट करें। सबसे लास्ट में पीछे से बालों को कर्ल कर लें। अब इसके बाद ये हेयर स्टाइल बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hairstyle
- फोटो : instagram
फ्रंट पफ हेयर स्टाइल लगती है काफी प्यारी
ये हेयर स्टाइल आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसको कैरी करके आप अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। अब माथे के सामने वाले बालों को आगे से उठा कर पीछे पिन करें। इसे पफ के आकार में सेट करें। पफ बनाने के बाद चाहें तो बालों को कर्ल कर लें या चाहें तो पोनीटेल बना लें।
विज्ञापन
5 of 5
hairstyle
- फोटो : instagram
अगर आप भी इस तरह की हेयर स्टाइल बनाकर कॉलेज या ऑफिस जाएंगी तो आपका लुक बेहद प्यारा लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।