Fashion Tips: अगर आप पारंपरिक परिधान में स्टाइल और माॅर्डन टच को अपनाना चाहती हैं, तो आपको विकल्प मिल सकते हैं। रोजाना ही फैशन ट्रेंड में बदलाव आ रहा है। कुर्ता सेट पहनने वाली महिलाओं को ट्रेंड के मुताबिक कई विकल्प मिल जाते हैं। सलवार से चूड़ीदार, पटिलाया से प्लाजो और पैंट से शरारा तक बाॅटम वियन में समय समय पर होने वाले बदलावों को देखा गया। वैसे ही कुर्ता डिजाइन, गले के डिजाइन, स्ट्रेट से फ्लेयर्ड स्टाइल कुर्ता तक में काफी बदलाव आया।अनारकली, लंबे कुर्ते, शॉर्ट कुर्ते के बाद इन दिनों कई अभिनेत्रियों को अंगरखा सूट स्टाइल को फॉन्ट करते देखा जा रहा है। अगर आप भी सूट या कुर्ता सेट पहननी हैं और अपने स्टाइल में बदलाव चाहती हैं तो अंगरखा सूट को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं अंगरखा स्टाइल सूट डिजाइन के बारे में।
Fashion Tips: चलन में है अंगरखा सूट, इन अभिनेत्रियों के लुक्स से लें कैरी करने के स्टाइलिश टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन