फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2023 : कुछ इस तरह से इफ्तार पार्टी के लिए स्टाइल करें अपना पुराना शरारा

Fri, 07 Apr 2023 11:04 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Apr 2023 11:04 AM IST
सार

अगर आप भी अपना पुराना शरारा सेट नए तरीके से कैरी करना चाहती हैं, तो हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ें। 
 

विज्ञापन
Ramadan 2023  Style Your Old Sharara Set This Way for Iftar Party Styling Tips in Hindi
sharara - फोटो : instagram

Iftar Party Trending Outfit : रमजान का पाक महीना चल रहा है। जिसके अंत में ईद का त्योहार आता है। ईद की तैयारी में अभी से बाजार गुलजार है। रमजान के पाक महीने में लोग इफ्तार पार्टी भी आयोजित करते हैं। जब भी कोई त्योहार आने वाला होता है तो लोग एथनिक वियर की शॉपिंग में जुट जाते हैं। इफ्तार पार्टी के लिए बार-बार नए कपड़े खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं है। इसलिए आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं।



दरअसल, कई कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें हम ज्यादा नहीं पहन पाते। एथनिक वियर इतने सस्ते भी नहीं आते, जिसके बस एक बार कैरी किया जा सके। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपने पुराने शरारा सेट को नए स्टाइल से कैरी कर सकती हैं। इफ्तार पार्टी के लिए तो वैसे भी शरारा सेट काफी परफेक्ट होता है। तो अगर आप भी अपना पुराना शरारा सेट नए तरीके से कैरी करना चाहती हैं, तो हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ें। 

Ramadan 2023  Style Your Old Sharara Set This Way for Iftar Party Styling Tips in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

क्रॉप-टॉप के साथ पहनें शरारा

अगर आप चाहें तो क्रॉप-टॉप या फिर लॉन्ग श्रग के साथ अपना पुराना शरारा पहन सकती हैं। हालांकि ऐसे आउटफिट आपको रेडीमेड भी मिल जाएंगे। पर, अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं तो ब्रालेट स्टाइल टॉप के साथ भी शरारा कैरी कर सकती हैं। 

Ramadan 2023  Style Your Old Sharara Set This Way for Iftar Party Styling Tips in Hindi
Shilpa - फोटो : instagram

पेपलम टॉप के साथ पहन सकती हैं शरारा

आज के समय में पेपलम टॉप वैसे भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप चाहें तो फैब्रिक लेकर पेपलम टॉप बनवाकर इसके साथ मैचिंग का शरारा पहन सकती हैं। ये देखने में बेहद क्लासी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2023  Style Your Old Sharara Set This Way for Iftar Party Styling Tips in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

साड़ी स्टाइल में शरारा

अगर आप शरारा अलग तरीके से पहनना चाहती हैं तो इसे साड़ी के स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। इसे पहनने से आपका लुक इंडो वेस्टर्न लगेगा। इसके साथ आप ब्रालेट, कॉर्सेट या फिर बस्टर लुक वाले टॉप या ब्लाउज का चुनाव करें। 

विज्ञापन
Ramadan 2023  Style Your Old Sharara Set This Way for Iftar Party Styling Tips in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram


पुराने शरारा के लिए खरीदें नई कुर्ती

अगर चाहें तो पुराने शरारा के लिए नई कुर्ती बनवा लें। इससे आपका लुक भी बदल जाएगा और आपका पुराना शरारा भी नए तरीके से स्टाइल हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed