फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: अभिनेत्रियों के ये कुर्ता सेट आप भी कर सकती हैं ट्राई, त्योहार में दिखेंगी स्टाइलिश

Tue, 05 Oct 2021 10:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Oct 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Festival Fashion Tips From Madhuri Dixit To Nora fatehi Kurta Set Style
माधुरी दीक्षित - फोटो : madhuridixitnene

त्योहार नजदीक हैं। दशहरा से लेकर दिवाली तक में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लोगों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। त्योहारों को लेकर सबसे ज्यादा फोकस कपड़ों पर होता है। त्योहार में क्या पहनना है और कैसे दिखना है, ये सब लड़कियों को सोचना पड़ता है। अपने लुक को लेकर अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इस फेस्टिवल में खुद को कैसे स्टाइल करें, किस तरह के ऑउटफिट को कैरी करें तो बेफिक्र हो जाएं। आप अपने फेवरेट सेलेब्स के वॉर्डरोब पर नजर डालेंगे तो आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अगर आप त्योहारों में भारतीयों पोशाक को पहनने का सोच रहे हैं तो कुर्ता सेट का चुनाव कर सकते हैं। ये आपको वर्सेटाइल लुक देगा। कई मौकों पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी कुर्ता सेट में देखा गया है। कुर्ता सेट में आपको पटियाला सूट से लेकर शरारा, लॉन्ग कुर्ता, अनारकली कुर्ता, पठानी सूट आदि कई विकल्प मिल सकते हैं। तो चलिए माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही समेत इन अभिनेत्रियों से कुर्ता सेट कैरी करने के लिए लेते हैं फेस्टिवल फैशन टिप्स।  

 

Festival Fashion Tips From Madhuri Dixit To Nora fatehi Kurta Set Style
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

नोरा फतेही का ये सेज ग्रीन कलर का कढ़ाई के काम वाला अनारकली सूट फेस्टिवल सीजन के लिए परफेक्ट है। दिवाली पूजा से लेकर भाई दूज तक आप इसे किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। एक तो ये सूट हल्का है। इसलिए आपके लिए आरामदायक रहेगा, साथ ही इस सूट का कलर फेस्टिवल में बेहद अगल और प्यारा लगेगा। नोरा के इस ड्रेस को अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है, जिसमें बारीक चिकनकारी का काम किया गया है। नोरा ने अनारकली के साथ गोल्ड पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स पहन रखी है। उन्होने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। मेकअप की बात करें तो नोरा ने पिंक लिप शेड की लिपस्टिक, स्लीक आईलाइनर, मस्कारा यूज किया है। हल्के मेकअप के साथ इस शूट में नोरा लुक रॉयल लग रहा है।



 
Festival Fashion Tips From Madhuri Dixit To Nora fatehi Kurta Set Style
आमना शरीफ - फोटो : Instagram/aamnasharifofficial

आमना शरीफ के पास ट्रेडिशनल आउटफिट का शानदार कलेक्शन हैं। अगर सूट सेट की बात करें तो अगर आप पूजा से लेकर हल्दी-मेहंदी जैसे कार्यक्रम में आमना का ये सूट कैरी कर सकती हैं। आमना ने पीले रंग का वी-नेकलाइन का कुर्ता पहना है, जिसमें एक ही शेड में पैंट शामिल है। साथ में ऑर्गेना का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमे फूलों के डिजाइन की कढ़ाई है। आमना ने अपने ऑउटफिट को कंप्लीट करने के लिए हरे स्टोन से सजी गोल्डन चांदबाली कैरी की है। मेकअप की बात करें तो आमना ने मशकारा, न्यूड लिपस्टिक के साथ पिंक ब्लशर से लुक को और अधिक आकर्षक बनाता है। आमना शरीफ के इस ऑर्गेंजा लेस सूट की कीमत 11,000 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival Fashion Tips From Madhuri Dixit To Nora fatehi Kurta Set Style
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

बोल्ड सनी लियोनी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद प्यारी लगती हैं। उनका ये सूट त्योहार के मौके पर आपको स्टाइलिश लुक देगा। सनी लियोनी ने पाउडर ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती कैरी की है। इसके साथ मैचिंग पैंट पहनी है। साथ ही नीले रंग का दुपट्टा लिया हुआ है। दुपट्टे में सिल्वर रंग का गोटा लगा हुआ है।  

विज्ञापन
Festival Fashion Tips From Madhuri Dixit To Nora fatehi Kurta Set Style
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित का ये सूट त्योहार में आप पर जंचेगा। माधुरी ने पीले रंग की शिफॉन लोक प्रिंटेड अनारकली ड्रेस पहनी है। इसके साथ नेट एम्ब्रॉएडर्ड दुपट्टे को एम्ब्रॉएडर्ड बेल्ट के साथ पेयर किया है। उनके आउटफिट में मिरर वर्क और ग्रीन स्टोन वर्क है, जिससे उनकी ड्रेस अधिक आकर्षक लग रही है। अपने आउटफिट पर माधुरी ने एक्सेसरीज में लंबे डैंगलर्स पहना है, जिसमें मल्टी कलर स्टोन्स लगे हैं। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में सेट किया है। जहां तक मेकअप की बात है, माधुरी ने डेवी बेस कैरी किया है। शाइनी पिंक लिपस्टिक लगाई है। माधुरी दीक्षित के इस आउटफिट की कीमत 64,800 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed