परंपरागत परिधानों में साड़ी महिलाओं की खूबसूरती को अधिक बढ़ाती है। साड़ी की कई वैरायटी हैं लेकिन बनारसी साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। हालांकि, आउट आफ फैशन होने के कारण महिलाओं की खूबसूरत बनारसी साड़ियां सालों से अलमारी में रखी हुई हैं। लेकिन अब बनारसी साड़ी का फैशन दोबारा लौट आया है। कई अभिनेत्रियां हाल ही में बनारसी साड़ी पहनी नजर आई हैं। बनारसी साड़ी में ग्रेसफुल और रॉयल लुक आता है। भीड़भाड़ में भी जब आप बनारसी साड़ी पहन कर निकलेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर टिक जाएंगी। यही वजह है कि एक्ट्रेस के बनारसी लुक को देखकर महिलाओं में भी बनारसी साड़ी पहनने की इच्छा एक बार फिर दिखी, लेकिन अगर आप इस कन्फ्यूजन में हैं कि बनारसी साड़ी पहन कर आपका लुक कहीं ओल्ड फैशन न लगे तो हम आपको बनारसी साड़ी पहनने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप बनारसी साड़ी में स्टाइलिश दिख सकती हैं।
{"_id":"615aa99c8ebc3e61f33ec9db","slug":"how-to-wear-banarasi-saree-tips-for-banarasi-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लौट आया बनारसी साड़ी का ट्रेंड, स्टाइलिश दिखने के लिए इन चार तरीकों से कर सकते हैं कैरी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
लौट आया बनारसी साड़ी का ट्रेंड, स्टाइलिश दिखने के लिए इन चार तरीकों से कर सकते हैं कैरी
Mon, 04 Oct 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : Instagram/Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram/deepika padukone
आयोजन के हिसाब से बनारसी साड़ी का चयन
- आप बनारसी साड़ी पहनना चाहती हैं तो सबसे जरूरी है सही साड़ी का चुनाव करना। इसलिए बनारसी साड़ी खरीदने से पहले ध्यान रखें कि आपको किस फंक्शन में साड़ी पहननी है। जैसे अगर आप शादी समारोह के लिए तैयार हो रहीं हैं, तो सिल्क बनारसी साड़ी इसके लिए परफेक्ट रहेगी।
kangana ranaut
- फोटो : instagram/kanganaranaut
मौसम के हिसाब से साड़ी का चयन
- बनारसी साड़ी पहनते समय मौसम का भी ध्यान रखें। अगर गर्मियों में बनारसी साड़ी पहननी है तो ऑर्गेंजा बनारसी साड़ी खरीद सकती हैं। ओर्गेंजा बनारसी साड़ी आपको बेहद फैशनल और कम्फर्टेबल लुक देगी। इसके अलावा आप टसर कॉटन, ऑर्गेंजा और टेक्सचर वाली बनारसी साड़ियां भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामंथा अक्किनेनी
- फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
बनारसी साड़ी कैसे पहनें
- बनारसी साड़ी की खासियत है कि ये हर तरह की बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है। लेकिन बनारसी साड़ी पहनने के सलीके से लुक को अधिक आकर्षण बनाया जा सकता है। बनारसी साड़ी को ड्रिप अंदाज में कैरी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ड्रेपिंग स्टाइल्स नहीं आती, तो आप बनारसी साड़ी को नॉर्मल, सीधा पल्ला या फिर उल्टा पल्ला स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : Instagram/yamigautam
साड़ी लुक को पूरा करेगा हेयर स्टाइल और मेकअप
- किसी भी लुक को अधिक आकर्षक आपका मेकअप और हेयर स्टाइल बनाता है। बनारसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, आप गजरा भी लगा सकते हैं। साथ ही बिंदी और एक्सेसरीज का चुनाव भी ध्यान से करें।