एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने अलग-अलग लुक की वजह से सारा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी बिकिनी लुक में सारा अली खान बीच पर मस्ती करती नजर आ जाती हैं, तो कभी बर्फीली पहाड़ियों पर ओवर कोट पहने दिख जाती हैं। हाल ही में एक ग्लोबल इवेंट में सारा अली खान देसी अंदाज में मल्टीकलर साड़ी पहन कर पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हुई। सारा अली खान अभी तक अपने देसी अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं थीं कि अब उन्होंने फिर से अपने नए लुक से हलचल मचा दी है। इस बार सारा अली का लुक बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। सारा अली की तस्वीरें सामने आईं तो फैंस ने उन्हें 'आग' तक कह डाला। सारा अली खान का ये नया लुक आपको भी पसंद आ सकता है। अगली स्लाइड में देखते हैं सारा अली खान का बोल्ड लुक।
साड़ी के बाद सारा अली खान का दिखा ये ग्लैमरस लुक, बोल्डनेस देख फैंस की खुली रह गईं आंखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन