फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: पांच स्टाइल के फ्लोरल आउटफिट को वॉर्डरोब में करें शामिल, मिलेगा हर मौके पर ट्रेंडी लुक

Sun, 12 Dec 2021 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Dec 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Floral Dresses In Different Style Latest Fashion Trends 2021
फ्लोरल ड्रेस - फोटो : instagram/weddingwireindia
इन दिनों अधिकतर सेलिब्रिटी की पहली पसंद फ्लोरल प्रिंट ड्रेस बनी हुई है। कई मौकों पर बी टाउन की हसीनाओं को फ्लोरल आउटफिट में देखा गया है। फ्लोरल साड़ी हो या फ्लोरल स्टाइल का सूट सेट हो, अक्सर अभिनेत्रियां खास मौकों पर फ्लोरल ड्रेस में नजर आ जाती हैं। यहां तक की शरारा और लहंगा में भी फ्लोरल स्टाइल को अपनाया जाने लगा है। आम लड़कियां भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों की तरह अलग अलग स्टाइल की फ्लोरल आउटफिट को पहनना पसंद करती हैं। फ्लोरल ड्रेस देखने में स्टाइलिश लुक देती हैं तो साथ ही कैरी करने में सहज भी होती हैं। अगर आप भी फ्लोरल प्रिंट पसंद करते हैं और तो एक्ट्रेसेस के लुक से टिप्स ले सकते हैं। आपको हर स्टाइल के फ्लोरल आउटफिट मिल जाएंगे, जिसे आप कैजुअल वियर से लेकर किसी ऑफिसियल या पारिवारिक कार्यक्रम में पहन सकती हैं। अगली स्लाइड्स में हर मौके पर फ्लोरल ड्रेस कैरी करने के लिए कुछ अलग स्टाइल के आउटफिट की तस्वीरें हैं, जिसे आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

 
Floral Dresses In Different Style Latest Fashion Trends 2021
फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor

फ्लोरल साड़ी 

कटरीना से लेकर जान्हवी तक कई अभिनेत्रियों को फ्लोरल साड़ी में देखा जा चुका है। फ्लोरल साड़ी आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देती हैं। जान्हवी की ये सफेद और पिंक फ्लोरल साड़ी काफी खूबसूरत है। 

Floral Dresses In Different Style Latest Fashion Trends 2021
फ्लोरल सूट  - फोटो : Instagram/aamnasharifofficial

फ्लोरल सूट 

पारंपरिक कपड़ों में आप फ्लोरल सूट को भी अपना सकते हैं। अनारकली में फ्लोरल स्टाइल काफी जंचता है। आमना शरीफ का ये फ्लोरल अनारकली उन्हें ट्रेंडी लुक दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Floral Dresses In Different Style Latest Fashion Trends 2021
फ्लोरल वेस्टर्न ड्रेस  - फोटो : instagram/nehakakkar

फ्लोरल वेस्टर्न ड्रेस 

कटरीना का अक्सर फ्लोरल ड्रेसेज में देखा जाता है। फ्लोरल शाॅर्ट् या लाॅन्ग ड्रेस को आप कैरी करके किसी भी मौके पर अलग लुक अपना सकती हैं। नेहा कक्कड़ की ये फ्लोरल फ्लोर लेंथ स्लिट ड्रेस ग्लैमरस लग रही है। 

विज्ञापन
Floral Dresses In Different Style Latest Fashion Trends 2021
फ्लोरल प्लाजो - फोटो : instagram/weddingwireindia

फ्लोरल प्लाजो 

करिश्मा कपूर का फ्लोरल प्लाजो भी क्लासी और स्टाइलिश है। आप पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप के साथ फ्लोरल प्लाजो को पेयर कर सकती हैं। ये आपको कैजुअल लुक देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed