ल़ड़कियों की ड्रेस में जिप जरूर लगी होती है। ड्रेस को फिटिंग और सही शेप देने के लिए कभी साइड तो कभी बैक पर जिप लगा दी जाती है। यहां तक कि इन दिनों डिजाइनर ब्लाउज में भी जिप लगाया जाता है। ऐसे में अगर जिप कभी खराब हो गई या अटक-अटक कर बंद होना शुरू हो गई तो महिलाएं उस कपड़े को पहनना बंद कर देती है। क्योंकि खराब जिप कभी भी धोखा दे सकती है। अपने पसंदीदा कपड़े को अगर आप केवल जिप की वजह से पहनना छोड़ चुकी हैं तो एक बार इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।
Fashion Hacks: ड्रेस या ब्लाउज की जिप हो गई है खराब तो ये ट्रिक्स आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके ड्रेस की जिप रूक-रुक कर बंद हो रही है। या फिर अटक गई है। तो इस तरह की खराब जिप को साबुन की मदद से ठीक कर सकती हैं। बस घर में रखे किसी साबुन को जिप के दांतों पर रगड़ें। साबुन की मदद से जिप स्मूद हो जाती है और आसानी से बंद होना शुरू हो जाती है। तीन से चार बार जिप को बंद कर और खोलकर देख लें कि जिप ठीक हो गई तो फिर उस पर लगे साबुन को कपड़े से साफ कर दें।
अगर ब्लाउज या फिर ड्रेस की जिप अटक-अटक कर बंद हो रही है तो आप इसे पेंसिल की मदद से ठीक कर सकती हैं। पेंसिल को कटर से छीलकर शार्प कर लें। फिर इस पेंसिल को लेकर जिप के दातों पर रगड़ें। थोड़ी देर में जिप आराम से बंद होने और खुलने लगेगी।
जिप खराब हो गई है तो कई सारे नुस्खों को आजमाकर देख सकती हैं। जिप को सही करने के लिए आप चाहें तो पेट्रोलियम जेली को भी लगा सकती हैं। इसकी मदद से जिप अच्छे से बंद होने और खुलने लगेगी। इसके लिए बस थोडी सी पेट्रोलियम जेली को लेकर इसे जिप के दांतों पर रगड़ें। कुछ ही देर में जिप ठीक हो जाएगी।
अगर जिप की पुरानी होकर घिस गई है और उसका कड़ापन खत्म हो गया है तो नेलपेंट लगाकर सूखने दें। उसके बाद चेन को बंद करें। आसानी से बंद होने लगेगी।