Friendship Day Special Outfit: क्यूट, कंफर्टेबल और इंस्टा-रेडी! फ्रेंडशिप डे पर पहनें इस तरह के आउटफिट
Friendship Day Special Outfit 2025: यदि आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी सहेलियों के साथ घूमने जा रही हैं तो खास तरह से तैयार हों। यहां हम इसके कुछ विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको क्यूट दिखना पसंद है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको माइक्रो स्कर्ट, टीशर्ट और जैकेट कैरी करनी है। इस तरह की ड्रेस के साथ अपने बालों को कर्ल करें। कर्ल बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। ऐसे आउटफिट के साथ बालों को हाफ टाई करके बो अवश्य लगाएं।
नी लेंथ ड्रेस
कुछ हटकर लेकिन क्लासी पहनने का मन है, तो इस तरह की नी लेंथ ड्रेस पहनें। ऐसी ड्रेस तकरीबन हर लड़की के पास होती है। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में हील्स अवश्य कैरी करें। हील्स की वजह से आपका लुक और ड्रेस और भी प्यारा दिखेगा। इसके साथ गले में और हाथ में कुछ एक्सेसरीज अवश्य पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
यदि सहेलियों के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना है तो इस तरह का ऑम्ब्रे गाउन कैरी करें। ऐसा ऑम्ब्रे गाउन रात के समय बहद खूबसूरत दिखेगा। ऐसे गाउन के साथ आपका मेकअप हल्का होना चाहिए, ताकि लुक प्यारा दिखे। इसके अलावा हेयर स्टाइल भी खास होनी चाहिए, उसी से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
को-ऑर्ड सेट
कुछ आरामदायक पहनने का मन है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी करें। ये भी आपके लुक को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे आउटफिट खासतौर पर दिन की आउटिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इसलिए इसका चयन करें। ऐसा आुटफिट पहन रही हैं तो उसे स्टाइल सही से करें, वरना ये काफी सिंपल लगेगा।