सब्सक्राइब करें

Galentine's Day 2025: आज है गैलेंटाइन डे, अपनी गर्ल गैंग के साथ ऐसे तैयार होकर मचाएं धमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 09:41 AM IST
सार

यदि गैलेंटाइन डे के दिन आप अपनी गर्ल गैंग के साथ कहीं बाहर जाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Galentine's Day 2025 trendy outfit idea for Galentine's Day outing
इस गैलेंटाइन डे अपनी गर्ल गैंग के साथ करें पार्टी - फोटो : instagram

Galentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या कभी आपने गैलेंटाइन डे के बारे में सुना है ? गैलेंटाइन डे वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन सहेलियों और बहनों के संग सिस्टरहुड को सेलिब्रेट करने के लिए होता है।



इस दिन को पार्क्स एंड रिक्रिएशन शो के एक एपिसोड के जरिए पॉपुलर किया गया था, लेकिन अब यह एक ट्रेंड बन चुका है। इस दिन लड़कियां अपनी गर्ल गैंग के साथ टाइम स्पेंड करती हैं, गिफ्ट एक्सचेंज करती हैं और मस्ती करती हैं।

गैलेंटाइन डे सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक खूबसूरत मौका है अपनी गर्ल गैंग के साथ दोस्ती और प्याऱ सेलिब्रेट करने का। यदि आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं तो अपनी गर्ल गैंग के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। इस प्लान के अंतर्गत अपने लुक का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Galentine's Day 2025 trendy outfit idea for Galentine's Day outing
थीम का रखें ध्यान - फोटो : instagram

थीम का रखें ध्यान

यदि आप अपनी सहेलियों के साथ किसी क्लब में जा रही हैं तो वहां की थीम का खास ध्यान रखें। गैलेंटाइन डे के दिन कई क्लब महिलाओं के लिए ऑफर चलाते हैं। इसके अलावा वो अलग से ऐसी थीम रखते हैं, जो महिलाओं के लिए परफेक्ट रहती है। थीम के हिसाब से कपड़ों का चयन करते समय रंग का भी खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Galentine's Day 2025 trendy outfit idea for Galentine's Day outing
स्टाइल को न भूलें - फोटो : instagram
स्टाइल को न भूलें

किसी क्लब में जा रही हैं तो अपने स्टाइल को गलती से भी न भूलें। अपने लुक को क्लासी और स्टाइलिश बनाने के लिए खास तरह के आउटफिट का चयन करें। ये डार्क रंग के होने चाहिए। ऐसे कपड़ों का चयन अपने कंफर्ट के हिसाब से भी करें। स्टाइल के चक्कर में कंफर्ट को न भूलें। 
Galentine's Day 2025 trendy outfit idea for Galentine's Day outing
दिन के लिए परफेक्ट हैं ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram

दिन के लिए परफेक्ट हैं ऐसे आउटफिट

यदि आप दिन के समय अपनी सहेलियों के साथ कहीं जा रही हैं तो कूल आउटफिट्स का चयन करें। इसके लिए हल्के रंग की टीशर्ट, शर्ट, ड्रेसेस परफेक्ट रहेंगी। दिन के समय कभी भी डार्क रंग के कपड़े नहीं पहनें, वरना आपको ही गर्मी लगेगी और लुक भी अजीब दिखेगा। 

विज्ञापन
Galentine's Day 2025 trendy outfit idea for Galentine's Day outing
करें पायजामा पार्टी - फोटो : instagram

करें पायजामा पार्टी

लड़कियों के लिए पायजामा पार्टी काफी परफेक्ट विकल्प माना जाता है। हर लड़की इसमें काफी सहज होती है। इस पार्टी में कंफर्टेबल आउटफिट ही पहनें। जैसे कि आप ढीले-ढाले से टीशर्ट और पायजामा कैरी कर सकती हैं। चाहें तो नी लेंथ ड्रेस कैरी करें, वो भी पायजामा पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed