फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti Special: कहीं दुकानदार ने आपको भी तो नहीं बेच दी नकली खादी? ऐसे करें पहचान...

Thu, 02 Oct 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Oct 2025 12:16 PM IST
सार

Difference Between Real And Fake Khadi: आज के समय में बाजार में नकली खादी भी असली के नाम पर बिक रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप असली और नकली खादी के बीच फर्क समझ सकें।

 

विज्ञापन
gandhi jayanti 2025 difference between real and fake khadi
असली और नकली खादी की पहचान कैसे करें ? - फोटो : अमर उजाला
Difference Between Real And Fake Khadi: आज गांधी जयंती है, ऐसे में हम आपको असली और नकली खादी में फर्क बताएंगे। दरअसल, आज के समय में बाजार में नकली खादी भी असली के नाम पर आसानी से मिल जाती है। कई बार हमें लगता है कि हमने असली खादी खरीदी है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो नकली या मशीन से बनी खादी है। 


ध्यान रखें कि असली खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे देश की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का हिस्सा है। इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली खादी में क्या फर्क होता है और कैसे आप दोनों को पहचान सकते हैं। 

इस लेख में हम आपको असली और नकली खादी की पहचान के आसान और कारगर तरीके बताएंगे ताकि आप अपने पैसे की सही कीमत पा सकें और सच्चे खादी उत्पाद का आनंद ले सकें।  
 
gandhi jayanti 2025 difference between real and fake khadi
बुनाई की बनावट - फोटो : अमर उजाला
बुनाई की बनावट 

खादी खरीदते समय ध्यान रखें कि असली खादी हाथ से बुनी होती है, इसलिए इसकी बनावट थोड़ी अनियमित और मोटे धागे वाली होती है। नकली खादी में बुनाई एकदम नियमित और मशीन जैसी चिकनी होती है। 

 
gandhi jayanti 2025 difference between real and fake khadi
कपड़े में होती है हवा पास होने की क्षमता - फोटो : अमर उजाला
कपड़े में होती है हवा पास होने की क्षमता

खादी का कपड़ा जब आप खरीदें तो ये चेक करें कि उसमें हवा पास होने की क्षमता हो। ध्यान रखें कि असली खादी की खासियत है कि यह शरीर को ठंडा रखती है क्योंकि इसमें हवा पास होती है। जबकि जो नकली खादी होती है, वो आपको गर्माहट का एहसास देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gandhi jayanti 2025 difference between real and fake khadi
धागों की मोटाई देखें - फोटो : instagram
धागों की मोटाई देखें

खादी के कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि असली खादी के धागे असमान मोटाई के होते हैं, जिससे कपड़ा थोड़ा खुरदुरा लगता है। नकली खादी चिकनी और एकसमान होती है। इसे छूने से ही आपको फर्क पता लग जाएगा। 

 
विज्ञापन
gandhi jayanti 2025 difference between real and fake khadi
कीमत में फर्क - फोटो : instagram
कीमत में फर्क 

असली खादी महंगी होती है क्योंकि ये समय और मेहनत से तैयार होती है। ये आपको हर जगह पर मिलेगी भी नहीं। बाजार में मिलने वाली नकली खादी काफी सस्ते दामों में आपको बेहद ही आसानी से मिल जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed