{"_id":"68de131d86bd2a67e50df611","slug":"mehndi-applying-tips-mehndi-ka-rang-kaise-dark-kare-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mehndi Applying Tips: हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग तो ये नुस्खे करें ट्राई, देखकर हर कोई पूछेगा इसकी वजह","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mehndi Applying Tips: हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग तो ये नुस्खे करें ट्राई, देखकर हर कोई पूछेगा इसकी वजह
Thu, 02 Oct 2025 11:41 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:41 AM IST
सार
Mehndi Applying Tips: अगर आपके हाथों में भी मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है, तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिसको फॉलो करके आपकी मेहंदी एकदम काली हो जाएगी।
विज्ञापन
हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग तो ये नुस्खे करें ट्राई
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mehndi Applying Tips: कई बार हम महंगे से महंगे ब्रांड की मेहंदी लगाते हैं, लेकिन फिर भी उसका रंग गहरा नहीं आता। इसकी वजह आपके स्किन टाइप, मेहंदी लगाने का तरीका या उसके बाद की देखभाल हो सकती है। अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान और घरेलू टिप्स को अपनाकर आप अपनी मेहंदी का रंग गहरा, चमकदार और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं।
गंदे हाथों पर मेहंदी न लगाएं
- फोटो : Adobe stock
गंदे हाथों पर मेहंदी न लगाएं
जब भी मेहंदी लगाने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। साबुन की मदद से हाथों की गंदगी और ऑयल हटा लें ताकि मेहंदी सही से स्किन पर चिपके। गंदे हाथों पर अगर आप मेहंदी लगाएंगी तो इसका रंग बिल्कुल नहीं चढ़ेगा।

ये तेल करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ये तेल करें अप्लाई
अपने हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले नीलगिरी का तेल अप्लाई करें। ये तेल आपके हाथों की मेहंदी को डार्क करने में मदद करता है। इसलिए कई मेहंदी आर्टिस्ट भी खूबसूरत मेहंदी लगाने से पहले ये तेल हाथों पर लगाते हैं।

नींबू-चीनी का घोल
- फोटो : Freepik
नींबू-चीनी का घोल
मेहंदी जब हल्की सूख जाए तो रुई की मदद से नींबू और चीनी का घोल हाथों पर अप्लाई करें। इससे मेहंदी लंबे समय तक आपके हाथों पर चिपकी रहेगी। बस इसे लगाते समय ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से सुख जाए, वरना मेहंदी की डिजाइन खराब हो जाएगी।

लौंग की भाप
- फोटो : इंस्टाग्राम
लौंग की भाप
मेहंदी जब सूख जाए तो एक तवे पर लौंग को लेकर उसकी भाप से हाथ सेकें। ये नुस्खा भी आपकी मेहंदी को एकदम से गाढ़ा कर देगी। लौंग की भाप लेते समय ध्यान रखें कि हाथ थोड़ा दूर ही रहें, वरना इससे आपका हाथ जल भी सकता है।