Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Ganesh Chaturthi 2023 traditional maharashtrian look for ganesh chaturthi rupali ganguly to madhuri dixit
{"_id":"64f6fcf4e49003c2db0f7b93","slug":"ganesh-chaturthi-2023-traditional-maharashtrian-look-for-ganesh-chaturthi-rupali-ganguly-to-madhuri-dixit-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2023: होना है महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार तो इन अभिनेत्रियों की तस्वीरों पर डालें नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ganesh Chaturthi 2023: होना है महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार तो इन अभिनेत्रियों की तस्वीरों पर डालें नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
सार
इस गणेश चतुर्थी के त्योहार पर आप साड़ी बांधने के अंदाज से लेकर मेकअप तक सबकुछ महाराष्ट्रीयन लुक में नकैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर पर गणपति जी लेकर आते हैं, उनकी स्थापना करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदा कर देते हैं।। दस दिन तक गणपति पूजा चलती है, जिसकी चारों ओर जमकर धूम मची रहती है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व मंगलवार, 19 सितंबर, 2023 को मनाया जाएगा जबकि गणेश विसर्जन 28 सितंबर, 2023 को होगा।
वैसे तो देशभर में इसकी धूम दिखाई देती है लेकिन अगर आप खासतौर पर इसे देखना चाहते हैं तो महाराष्ट्र में इसकी सबसे ज्यादा धूम होती है। ऐसे में महाराष्ट्र की महिलाएं खास तौर पर पारंपरिक रूप से तैयार होती हैं। अगर आप भी इस बार महाराष्ट्रीयन लुक कैरी करने का सोच रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के महाराष्ट्रीयन लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली टीवी की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अक्सर मराठी लुक में नजर आती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नौवारी साड़ी पहनकर कई फोटोज शेयर की हुईं हैं। उनके लुक से टिप्स लेकर आप तैयार हो सकती हैं।
3 of 6
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
अपनी अदाओं से हमेशा लोगों का दिल जीतने वालीं धक-धक गर्ल का महाराष्ट्रीयन लुक बेहद कमाल का होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनकी तरह हैवी ज्वेलरी पहन कर तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा हर साल अपने घर गणपति लेकर आती हैं। वो बप्पा के स्वागत में हमेशा महाराष्ट्रीयन लुक में ही तैयार होती हैं। उनका मराठी लुक कमाल का होता है। अगर आप ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो शिल्पा के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Ganesh Chaturthi 2023
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
फिल्मों में प्रियंका ने बहुत ही खूबसूरत तरह से महाराष्ट्रीयन लुक कैरी किया है। अगर आप नौवारी साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो प्रियंका का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।