फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: अगर बप्पा को करना है खुश तो पहनें इन रंगों के कपड़े, स्टाइल भी दिखेगा सबसे अलग

Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
सार

अगर आप इस साल अपने घर बप्पा की स्थापना कर रहे हैं तो आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि बप्पा की पूजा में किन रंगों के कपड़े आप पहन सकते हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 wear these colour outfit in Ganpati puja
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram

Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है तो उससे पहले गणपति की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बप्पा की पूजा से हर काम सफल होता है और सुख समृद्धि मिलती है। हर साल देशभर में गणपति का जन्मदिन भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश उत्सव पूरे दस दिन चलता है। इस बार इसकी शुरूआत 19 सितंबर से होगी, जिसकी तैयारियों की धूम बाजार में दिखने लगी है।



गणेश उत्सव में जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाती है। कई लोग तो अपने घरों में भी गणेश भगवान को लेकर आते हैं। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही लोग पांरपरिक रूप से तैयार भी होते हैं।

अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो खास रंगों के कपड़े पहन कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इन रंगों को पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। ऐसे में आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि बप्पा की पूजा में किन रंगों के कपड़े आप पहन सकते हैं। 

Ganesh Chaturthi 2023 wear these colour outfit in Ganpati puja
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram

हरा रंग

ऐसी मान्यता है कि हरा रंग भगवान गणेश को काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप हरे रंग के कपड़े पहन कर बप्पा का स्वागत करेंगे तो इससे गणपति जरूर खुश होंगे और आपको मनचाहा वरदान देंगे। इसके साथ ही हरा एक ऐसा रंग है, जिसे पहनकर आप स्टाइलिश दिखेंगे।

 

Ganesh Chaturthi 2023 wear these colour outfit in Ganpati puja
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : istock

पुरुष हरे रंग के कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं, वहीं महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहनकर जलवा दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 wear these colour outfit in Ganpati puja
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram

लाल रंग

हमारे धर्म में लाल रंग का काफी महत्व है। किसी भी शुभ काम में लाल रंग पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप लाल रंग के कपड़े पहन कर बप्पा को खुश कर सकते हैं। महिलाएं अगर लाल रंग की साड़ी या सूट पहन रही हैं तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 wear these colour outfit in Ganpati puja
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram/jahnvikapoor

पीला रंग

पीले रंग का पूजा-पाठ में काफी महत्व होता है। अगर आप गणपति की पूजा में बप्पा को खुश करना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आप सबसे अलग दिखें तो पीला रंग एक बेहतर विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed