Gangaur 2025: गणगौर का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा होती है।
Gangaur 2025: इस गणगौर दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज, राजस्थानी अंदाज में हों तैयार
यदि आपके घर में भी गणगौर का त्योहार मनाया जाता है तो आप अभिनेत्री चारु असोपा के एथनिक लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहनें पारंपरिक पोशाक
यदि आप गणगौर के दिन अपना खूबसूरत लेकिन सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पारंपरिक राजस्थानी पोशाक ही पहनें। ये पोशाक काफी अलग होती है। इसमें गोटा पट्टी का काम होता है। पोशाक में लहंगे के साथ साधारण ब्लाउज नहीं, बल्कि शर्ट स्टाइल का ब्लाउज कैरी किया जाता है, जो आपको हमेशा से काफी अलग दिखने में मदद करेगा। इसे पहनते समय अपने दुपट्टे को सिर पर अटैच करना न भूलें।
यदि आप पारंपरिक पोशाक पहन रही हैं तो उसके साथ ज्वेलरी का चयन भी सही से करें। दरअसल राजस्थानी पोशाक के साथ हमेशा पारंपरिक ज्वेलरी ही जचती है। यदि आप इसके साथ गोल्ड या फिर कुंदन की ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक काफी रॉयल दिखेगा। चाहें तो पर्ल वाली ज्वेलरी का चयन भी कर सकती हैं। अपने ज्वेलरी में नाक में नथ, माथे पर माथा पट्टी या फिर बोरला अवश्य पहनें।
बाजूबंद से लुक दिखेगा प्यारा
अक्सर महिलाएं पूरी ज्वेलरी पहन लेती हैं लेकिन बाजूबंद नहीं पहनतीं, लेकिन राजस्थानी लुक के लिए बाजूबंद काफी जरूरी होता है। ऐसे में अपने लुक के हिसाब के दोनों हाथों में बाजूबंद अवश्य ही कैरी करें।
बिंदी है जरूरी
आप सुहागिन हों या न हों, लेकिन अगर आप राजस्थानी लुक कैरी कर रही हैं तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। बिंदी से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। बिंदी का चयन अपने चेहरे और लहंगे के रंग के हिसाब से करें, ताकि आप खूबसूरत लगें।