जेनिलिया डिसूजा का स्टाइल हमेशा प्रशंसकों का दिल जीत लेता है। हमेशा कैजु्अल कपड़ों में नजर आने वाली जेनिलिया जब भी स्टाइलिश कपड़ों में दिखीं हैं तो फैंस उनकी क्यूट सी मुस्कुराहट पर फिदा हो जाते हैं। वहीं उनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का होता है। फिर वो चाहे बच्चों के साथ आउटिंग हो या फिर कोई पार्टी। हर बार वो भीड़ से हटके ही फैशन फॉलो करते दिखती हैं। अभी हाल ही जेनिलिया का इतना खूबसूरत लुक लंबे बॉल गाउन में नजर आया कि पति रितेश देशमुख भी नजरें नहीं हटा पाए।
राजकुमारी वाले कपड़ों में जेनिलिया डिसूजा दिखीं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें ऐसी की नजरें हटाना है मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिलिया देशमुख ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे वो किसी शूट के लिए तैयार हैं। हल्के पर्पल रंग के गाउन को डॉली जे स्टूडियो से लिया गया है। ऑफ शोल्डर डिजाइन का ये गाउन डबल फ्लेयर और ढेर सारे प्लीट्स के साथ बनाया गया था। जिसका लुक किसी परियों वाले गाउन से कम नही था। वहीं इस गाउन के ऊपर आइवरी शेड के रोज सिले गए थे।
जेनिलिया के इस लंबे बॉल गाउन की नेकलाइन बिल्कुल सीधी है। वहीं जेनिलिया ने इस खूबसूरत परियों वाले लुक को हल्के कर्ली बालों के साथ और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। जबकि साथ में रितेश देशमुख भी हैंडसम लुक में नजर आए। जेनिलिया के साथ ही रितेश नीले रंग के पैंट-सूट में कमाल लग रहे थे। वहीं दोनों की स्माइल बेहद क्यूट लग रही थी।
वैसे ये पहला मौका नही है जब जेनेलिया और रितेश का स्टाइलिश लुक प्रशंसकों को इंप्रेस करने में कामयाब हुआ है। हर बार वो अपने स्टाइलिश लुक से चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं।
अवॉर्ड शो में पहुंची जेनिलिया ने अपने लुक से फैंस को क्लीन बोल्ड किया था। जिसमें डीप प्लजिंग नेकलाइन और थाई हाई स्लिट के गाउन को पहने दिखीं थीं। ग्रीन कलर के इस गाउन में भी जेनिलिया के लुक की लोगों के जमकर तारीफ की थी।