दिवाली के पर्व खास दिखने की चाह है तो सबसे पहला अपना वॉडरोब खंगाल लें। खास और खूबसूरत दिखने के लिये सबसे जरूरी मौके के अनुरूप आपकी ड्रेस है। दिवाली में पारंपरिक परिधान से ड्रेस अप हों। ब्राइट कलर और सिक्विन स्टाइल ड्रेस ऐसे मौके पर अधिक उपयुक्त लगेगी। दिवाली की जगमगाहट के बीच आप भी महफिल में किसी रोशनी की तरह नजर आए, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। इस तरह के लुक के लिए आप बॉलीवुड हसीनाओं के ड्रेस और लुक से टिप्स ले सकते हैं। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका लुक एक दिवाली के लिए पूरी तरह से परफेक्ट है। उनके ड्रेस से लेकर आउटफिट के कलर के चयन तक में फेस्टिव वाइब्स मिल रही है। जेनेलिया ने पीले रंग का सूट पहना है। चलिए जानते हैं जेनेलिया डिसूजा के दिवाली स्पेशल लुक के बारे में और उनकी ड्रेस की कीमत के बारे में।
आज का फैशन टिप्स: जेनेलिया डिसूजा का पीला सूट दिवाली के लिए है बेस्ट, जान लीजिए कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन