गर्मियों में बालों की देखभाल करना एक मुश्किल भरा काम होता है। क्योंकि सिर की ऑइली स्किन और पसीने के कारण बालों का झड़ना बंद नहीं होता और नतीजा बेजान और कमजोर बालों के रूप में आता है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा लंबे बालों की देखरेख करना भी एक काम होता है। जो ज्यादातर महिलाओं के लिए मुसीबत भरा होता है। इन सबका उपाय है कि बालों को कटवाकर छोटा करा लिया जाए। लेकिन बहुत सारी महिलाओं को लगता है कि छोटे बाल तो केवल उन लड़कियों के ऊपर अच्छे लगेंगे जो वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं। तो आज हम लेकर आएं हैं बॉलीवुड सितारों के कुछ बेस्ट लुक जिसमें वो छोटे बालों में भी कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।
गर्मियों में बालों को छोटा करने में न रहें पीछे, साड़ी और लहंगे में भी दिखेंगी स्टाइलिश
लंबे बाल अगर आपको गर्मियों में परेशान करते हैं तो बेझिझक उन्हें कटवा दीजिए। क्योंकि छोटे बालों में भी कैसे साड़ी पहन स्टाइलिश दिखा जा सकता है ये यामी गौतम से बेहतर कौन बता सकता है। रॉ मैंगी की क्रीम रंग की साड़ी और काले रंग के ब्लाउज के साथ यामी खूबसूरत दिखने के साथ ही स्टाइलिश भी दिख रही हैं। साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी शॉर्ट हेयर में आकर्षक दिख रहा है।
A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on
अगर शॉर्ट हेयर के साथ एथिनिक लुक की इस्पिेशन चाहिए तो करीना कपूर से बेहतर कोई नहीं। सिल्वर रंग के मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगे को पहन जब वो कजिन के रिसेप्शन में पहुंची तो सारी लाइमलाइट चुराते नजर आईं। खासतौर पर उनका सिंपल सा हेयरस्टाइल जो उन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए काफी था।
एथिनिक लुक के साथ बालों में पोनीटेल बांध कर भी अनुष्का शर्मा खूबसूरत दिख रही हैं। अगर पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो शॉर्ट हेयर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी होंगे।
अभी हाल ही में लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को अपने देश की याद आ रही थी। इसलिए वो घर पर ही साड़ी पहनकर तैयार थीं। जिसमें उनके छोटे बाल उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे थे। पति निक जोनास के साथ तस्वीर में नीले रंग की साड़ी और सिल्वर रंग की चूड़ियों को पहन वो पूरी तरह से भारतीय नारी लग रहीं थीं।
