कोरोना महामारी के लगातार फैलते जाने के कारण लोगों की दिनचर्या में बहुत से बदलाव हो गए हैं। हाथों को साफ करने के साथ ही बाहर से आने पर भी बहुत सारी साफ-सफाई के नए नियम बना दिए गए हैं। इसी के साथ मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में फैशन जगत इससे अछुता कैसे रह सकता है। तरह-तरह के डिजाइनर मास्क के साथ लोग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। लेकिन जब टीवी की इस अभिनेत्री ने स्टाइलिश मास्क में तस्वीरें शेयर की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
टीवी की इस अभिनेत्री ने स्टाइलिश मास्क पहन शेयर की तस्वीर, ट्रोल होने पर कुछ यूं दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, टीवी की अभिनेत्री जिया मानेक जिन्होने गोपी बहू के रूप में साथ निभाना साथिया में काम किया था और घर-घर गोपी बहू को मशहूर कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पारदर्शी और स्टाइलिश मास्क में कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
हालांकि जिया इन तस्वीरों काफी खूबसूरत दिख रही हैं। और फैशन के एंगल से उनका लुक काफी इंट्रेस्टिंग है। लेकिन यूजर के इस तरह से कमेंट करने के बाद जिया ने एक बार फिर बहुत सी स्टाइलिश मास्क में तस्वीर शेयर की। जिसमें लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
जिया ने एक बार फिर स्टाइलिश मास्क में तस्वीरें शेयर की हैं। और ट्रोलर को करारा जवाब दिया कि उन्हें स्टाइलिश मास्क लगाने का सही तरीका पता है। ग्रीन रंग की इस शर्ट ड्रेस के साथ बटरफ्लाई वाला मास्क लगाए वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं।