सब्सक्राइब करें

वो फिल्में जिन्होंने बनाया ट्रेंड, लड़कियां आज भी लेती हैं इन्हें देख फैशन टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 12 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
jab we met to jodha akbar bollywood films that bring new fashion trends for girls
- फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार्स के कपड़े, बाल और इन्हें पहनने के ढंग का सामान्य लोगों पर खासा असर पड़ता है। लड़के हो या लड़कियां फैशन के मामले में आगे रहने के लिए इन्हें फॉलो करना पसंद करती हैं। लेकिन केवल असल जिंदगी में ही नहीं इन सितारों की कई सारी फिल्मों के किरदार का मेकअप से लेकर ज्वैलरी और कपड़ों की स्टाइल ऐसी भाई कि लोगों ने इनकी नकल करनी शुरू कर दी। फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की हेयरस्टाइल को बहुत दिनों तक लड़कों ने कॉपी किया था। जो काफी ज्यादा मशहूर हुई थी। इसी तरह से लड़कियों के भी बहुत सारे फैशन इन फिल्मों से इंस्पायर हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो फिल्में जिनका लुक लड़कियों को जमकर भाया था। 

Trending Videos
jab we met to jodha akbar bollywood films that bring new fashion trends for girls
sridevi - फोटो : social media
चांदनी

फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने चांदनी का किरदार निभाया था। फिल्म हिट हुई तो इसके साथ चांदनी की साड़ियों का भी क्रेज महिलाओं में देखने को मिला। बाजार में पतली शिफॉन की रंग-बिरंगी साड़ियों का चलन बड़ी ही तेजी से बढ़ा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
jab we met to jodha akbar bollywood films that bring new fashion trends for girls
- फोटो : instagram
कभी खुशी कभी गम

करन जौहर की इस फैमिली ड्रामा में पहने काजोल से लेकर करीना कपूर के सारे लुक लड़कियों को पसंद आए थे। पू के रूप में करीना कपूर का शरारा हो शार्ट स्कर्ट कॉलेज गोइंग लड़कियों को खासा पसंद आया था।



 
jab we met to jodha akbar bollywood films that bring new fashion trends for girls
- फोटो : instagram
जब वी मेट

जब वी मेट में करीना के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसके साथ ही इस फिल्म में पहना करीना का टीशर्ट और सलवार वाला लुक काफी हिट हुआ था। जिसे हर लड़की फॉलो करते नजर आई थी।


 
विज्ञापन
jab we met to jodha akbar bollywood films that bring new fashion trends for girls
- फोटो : social media
जोधा अकबर

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर में महारानी बनीं ऐश्वर्या राय ने दुल्हन के लुक में काफी बदलाव ला दिया था। मांगटीका से लेकर नथ और ज्वैलरी का नया ट्रेड मार्केट में देखने को मिला। जो ब्राइडल मार्केट में तेजी से डिमांड में आया था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed