मलाइका अरोड़ा हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि वो केवल वेस्टर्न ड्रेस में बोल्ड लुक दिखाती हैं तो आप गलत है। मलाइका अरोड़ा अपनी परफेक्ट फिगर और स्टाइल से सिंपल सी साड़ी में भी कुछ कम गॉर्जियस नहीं लगती हैं। अगर आप ये सोचती हैं कि एथिनिक लुक में स्टाइलिश नहीं दिख सकते तो एक बार मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों को जरूर देखें। जिसमें वो लंहगे से लेकर साड़ी तक हर लुक में कहर ढाती नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
एथिनिक लुक में भी कम गॉर्जियस नहीं लगतीं मलाइका अरोड़ा, साड़ी-लहंगे तक में दिखाया खूबसूरत अंदाज
हैवी साड़ी में स्टाइलिश दिखना है तो मलाइका अरोड़ा का ये लुक काफी इंप्रेसिव है। पटोला साड़ी संग क्रॉप टॉप और सिल्वर मैटेलिक ज्वैलरी संग इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो बालों में गजरा और न्यूड शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहें तो इस खूबसूरत साड़ी को गोल्डन हैवी ज्वैलरी के साथ भी टीमअप कर सकती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
केवल साड़ी ही नहीं मलाइका लहंगे को भी ग्लैमरस टच देना बखूबी जानती हैं। गोल्डन रंग के इस खूबसूरत लाइट वेट लहंगे के साथ वो अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते नजर आ रही हैं। जिसके साथ चोकर नेकपीस और कोहल आईज कमाल लग रही है।
मलाइका किसी भी एथिनिक वियर को ग्लैमरस लुक में कैरी कर लेती हैं। अबु जानी का डिजाइन किया ये ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट और ब्लैक स्कर्ट उन्हें बिल्कुल रॉयल लुक दे रहा है। जिसे उन्होंने डीप वी नेकलाइन और हैवी नेकपीस के साथ पूरा किया है।
करीना कपूर के कजिन के रिसेप्शन में पहुंची मलाइका ने लाल रंग की फ्यूजन साड़ी पहनी थी। जिसमें वो अपने खास ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थी। अगर आप इस फ्यूजन साड़ी को कॉपी करना चाहती हैं तो इसके साथ बोट नेक ब्लाउज भी बखूबी जंचेगा।
