कटरीना कैफ बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही उनकी स्टाइल भी जबरदस्त होती है। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कैजुअल आउटिंग हर बार वो अपने स्टाइल से सबकी तारीफें लूटने में कामयाब होती है। लेकिन कटरीना के इन लुक्स के पीछे अच्छी खासी कीमत जुड़ी होती है। कटरीना कैफ अपने ड्रेसेज पर काफी सारा पैसा खर्च करती हैं। पिछले महीनों एक बाद एक कई सारे समारोह में उन्होंने शानदार ड्रेस कैरी की। जिसमें उनके लुक्स के साथ ही ड्रेस की कीमत भी खास है। आगे की स्लाइड में जानिए कटरीना की खूबसूरत ड्रेस की कीमत।
कटरीना कैफ के गॉर्जियस लुक में शामिल है ये तीन ड्रेस, खरीदने की सोची तो लेना पड़ जाएगा 'लोन'
कटरीना कैफ ने नायका ब्यूटी अवॉर्ड समारोह में सफेद रंग की एलेक्स पैरी की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी। जिसकी बेल स्लीव और थाई हाई स्लिट के साथ डीप वी प्लंगिंग नेकलाइन थी। कटरीना ने इस ड्रेस के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं आंखों में कोहल आईज के साथ बड़े हूप्स पहन रखे हैं। लेकिन कटरीना की इस ड्रेस की कीमत सुन जरूर हैरानी होगी। दरअसल कटरीना ने इस ड्रेस के लिए पूरे 1,93,464 रुपये खर्च किए है। जिसे सुन जरूर हैरानी होगी।
वहीं मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के जन्मदिन पर पहुंची कटरीना ने सफेद रंग की एक और खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। जिसमें नूडल स्ट्राइप के साथ कोल्ड शोल्डर बना था। जिसके साथ रफल स्लीव अटैच थी। कटरीना कैफ की परफेक्ट फिगर को दिखाती इस ड्रेस में कमर के पास लैस कॉर्सेट अटैच थी। जिसे रसियन ब्रांड Rasario ने डिजाइन किया था।
कटरीना कैफ की इस ड्रेस की कीमत भी कुछ कम नही है। Rasario की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत 1540 $ लिखी थी। यानी की भारतीय रुपये में करीब एक लाख नौ हजार।
कटरीना कैफ अक्सर ही ऐसे कपड़ों में स्पॉट होती हैं जो काफी कीमती होते हैं। जिनकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच पर पहुंची कटरीना ने ऑरेंज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसमें रफल्ड लाइनें बनी थीं। कटरीना की इस खूबसूरत ब्राइट कलर की ड्रेस की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब 2 लाख है।
