शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया से दूर रहती हैं। लेकिन उनकी स्टाइल और फैशन सेंस की सभी तारीफ करते हैं। मौका कोई भी हो वो अपने लुक से सबकी तारीफें लूटती हैं। शादी के पहले भले ही वो सिंपल लिविंग में यकीन करती हो लेकिन अब उनकी हर चीज काफी एक्सपेंसिव और खास होती है। दो बच्चों की मां मीरा राजपूत के पास लक्जरी और एक्सपेंसिव चीजों का खास कलेक्शन है। जिसमें पर्स से लेकर ड्रेसेज और कार तक शामिल है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खास चीजें।
शाहिद कपूर की पत्नी के पास है मंहगी चीजों का खास कलेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही शाहिद कपूर ने अरेंज मैरिज की हो लेकिन अपने पत्नी को मंहगे गिफ्ट देने में पीछे नहीं रहते हैं। शाहिद ने अपनी पत्नी को डायमंड सॉलिटेयर की रिंग गिफ्ट दी है। अफवाहों की माने तो इसकी कीमत करीब 23 लाख है। वैसे अगर ये इतनी कीमती न भी हो तो एक डायमंड सॉलिटेयर खुद में अच्छी खासी कीमत की आती है।
मीरा राजपूत के पास ड्रेसेज का भी अच्छा-खासा कलेक्शन रहता है। दोस्तों के साथ डिनर पर गईं मीरा ने इस शार्ट फ्लोरल ड्रेस को कैरी किया था। जो मशहूर ब्रांड जिमरामैन का है। इस ड्रेस की कीमत करीब 1.4 लाख है। जिसके साथ उन्होंने न्यूड पम्प्स और खूबसूरत बैग ले रखा है।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के पास पर्स का अच्छा खासा कलेक्शन है। जिसे वो अक्सर हाथों में लिए नजर आती हैं। चैनल ब्रांड के इस बैग की कीमत करीब 2 लाख रुपये है।
View this post on Instagram
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on