{"_id":"688748b5ffa9ded7790902e0","slug":"gold-earrings-designs-2025-latest-design-of-gold-earrings-for-daily-use-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Gold Earring Design: सोने के इयररिंग्स बनवाने जा रही हैं? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर देखें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Latest Gold Earring Design: सोने के इयररिंग्स बनवाने जा रही हैं? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर देखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:12 PM IST
सार
Latest Design Of Gold Earrings: यदि आप अपने लिए या अपने परिवार की किसी महिला के लिए सोने के इयररिंग्स बनवाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सोने के इयररिंग्स बनवाने हैं तो इन डिजाइन्स पर डालें एक नजर
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Latest Design Of Gold Earrings: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे आभूषण पहनना पसंद न हो। इसी के चलते महिलाओं के पास जब भी पैसा होता है तो ो सबसे पहले अपने लिए गहने बनवाती हैं। खासतौर पर बात करें इयररिंग्स की तो कानों में झुमके पहनना तो महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। यही वजह है कि महिलाओं के पास इयररिंग्स का शानदार कलेक्शन होता है।
तो यदि आप गोल्ड इयररिंग खरीदने का प्लान कर रही हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक देखें। यहां गोल्ड इयररिंग्स के लेटेस्ड डिजाइन दिए जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर अपने लिए नयी डिजाइन के गहने बनवा सकें।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर तो ऐसी लटकन वाली डिजाइन देखने में काफी क्लासी लगती है। ऐसे में आप ऐसी लटकन वाली डिजाइन का चयन कर सकते हैं, जिसमें फूल बना हो। एथनिक वियर के साथ इस तरह के इयररिंग्स कमाल के लगते हैं। इस तरह की डिजाइन पर चाहें तो नग जड़वा लें।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
ज्यादा लंबी डिजाइन नहीं चाहिए तो आप ऐसी तितली वाली डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन के इयररिंग्स पहनकर जब आप जाएंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। ऐसी डिजाइन बनवाने के लिए ज्यादा सोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए इसका चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
इस तरह की का चयन उन महिलाओं को करना चाहिए, जिन्हें कानों में लटकने वाले इयररिंग्स पहनना पसंद हों। इस तरह के इयररिंग्स की डिजाइन को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन बनवा रही हैं तो उसमें नग अवश्य जड़वाएं और छोटी-छोटी लटकन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
यदि बजट का कोई इश्यू नहीं है तो इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपने लिए जड़ाऊ इयररिंग्स तैयार कराएं। ऐसे जड़ाऊ इयररिंग्स देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इसको उस वक्त पहनें, जब आप पारंपरिक लुक कैरी कर रही हैं। इसके मैचिंग का सेट भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।