{"_id":"5d57ae8c8ebc3e897e1570ce","slug":"gulzar-and-rakhee-love-story-one-condition-broke-their-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलजार ने इस टॉप एक्ट्रेस से की थी लव मैरेज, शादी के एक साल बाद ही इस वजह से रहने लगे अलग","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
गुलजार ने इस टॉप एक्ट्रेस से की थी लव मैरेज, शादी के एक साल बाद ही इस वजह से रहने लगे अलग
मशहूर गीतकार और शब्दों के जादूगर गुलजार 18 अगस्त को अपना 85वां जन्मदिन मनाएंगे। पंजाब में सिख परिवार में जन्मे गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। फिल्मों में आने से पहले वह मैकेनिक की जॉब करते थे। बचपन से ही गुलजार को लिखने का शौक था, इसलिए जब भी गैरेज में उन्हें खाली समय मिलता तो वह कविताएं लिखा करते थे। एक दिन उनकी ये ही मेहनत रंग लाई। अपनी लेखने के दम पर आज वह बॉलीवुड का बड़ा नाम बन गए।
आज गुलजार अपनी शायरी और लेखने से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने बीस बार फिल्मफेयर और पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। 2010 में उन्हें स्लमडॉग मिलेनेयर के गाने 'जय हो' के लिए ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया था। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लवस्टोरी के बारे में...
2 of 6
gulzar
कहा जाता है कि गुलजार ने जब राखी को पहली बार देखा था तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड की एक पार्टी में हुई थी। उस समय गुलजार और राखी दोनों का करियर बुलंदियों पर था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब दोनों ने शादी का फैसला लिया, तो गुलजार ने साफ कह दिया था कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और राखी ने भी इस बात का वादा किया था।
3 of 6
gulzar and rakhi
- फोटो : social media
गुलजार और राखी की शादी के बाद दोनों के घर बेटी मेघना का जन्म हुआ। इसके बाद शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। राखी और गुलजार ने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, राखी ने बताया था कि शादी से पहले काम न करने का वादा दिया था। मेरे ऐसे विचार भी थे, लेकिन समय के साथ विचार बदलने चाहिए। मैं खाली समय मेें क्या करू? इसलिए मैंने सोचा घर पर खाली बैठने से अच्छा है मैं कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम करू। राखी ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। यही कारण था कि दोनों में झगड़े शुरू हुए और तलाक के कागजात तक तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Rakhi Gulzar
बहुत सारे लोगों ने राखी और गुलजार दोनों को समझाया कि वे बेटी मेघना (बोस्की) की खातिर समझौता कर लें, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। गुलजार का कहना था कि वह तभी राखी को स्वीकार करेंगे, अगर वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। उधर राखी का कहना है, वह कुछ चुनी हुई फिल्मों में जरूर काम करेंगी। बस इसी बात पर दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इनके प्यार की कहानी पूरी होने के बाद भी अधूरी रह गई।
विज्ञापन
5 of 6
gulzar
आज भी गुलजार की कामयाबी पर राखी मुस्कुराती हैं और गुलजार अपनी कविताओं में राखी को याद करते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि फिल्म इश्कियां का हिट सॉन्ग दिल तो बच्चा है... को गुलजार ने राखी के लिए ही लिखा था.. जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में राखी की अहमियत बताई थी और अपनी खता के लिए माफी भी मांगी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।