{"_id":"6a7fffd068c1acc2780321e7","slug":"rinku-watches-crime-based-web-series-lakshmi-had-clung-to-his-legs-new-reveal-about-killer-father-in-agra-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्राइम आधारित वेब सीरीज देखता है रिंकू, पैर पकड़कर लटक गई थी लक्ष्मी; मासूम के 'कातिल' बाप पर नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्राइम आधारित वेब सीरीज देखता है रिंकू, पैर पकड़कर लटक गई थी लक्ष्मी; मासूम के 'कातिल' बाप पर नया खुलासा
Sat, 15 Aug 2026 11:43 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:43 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रात तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हैवान बाप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी बाप रिंकू अपराध आधारित वेब सीरीज देखता है। 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने वाले आरोपी बाप से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को खरीदारी कराने ले जा रहा था। वह घर से पूजा का सामान लेकर आई थी। इसे यमुना में प्रवाहित करना था। पुल पर पहुंचने पर उसने बाइक रोक दी। पूजा का सामान फेंकने लगा। तभी पत्नी से पुरानी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। उसे गुस्सा आ गया। अचानक बच्ची गिर गई। उसने बच्ची को फेंकने से इन्कार किया। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। उसकी पत्नी की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अपराध आधारित वेब सीरीज देखता है रिंकू
लक्ष्मी के जीजा सौरभ ने बताया कि रिंकू घर में कोई काम नहीं करता है। वह सिर्फ पढ़ाई के बहाने से घर से निकल जाता था। रात में किताब हाथ में ले लेता था। इस दौरान मोबाइल पर वेब सीरीज देखता था। यह सब अपराध की घटनाओं पर आधारित हुआ करती थीं। कई बार धमकी दे चुका था कि जब जान से मार दूंगा तो पता नहीं चलेगा। आरोप है कि वेब सीरीज से ही तरीका सीखकर उसने बेटी और पत्नी को मारने की साजिश की।

पैर पकड़कर लटक गई थी लक्ष्मी
बेटी को फेंकने के बाद रिंकू ने लक्ष्मी को पकड़ लिया। वह उसे भी धक्का दे रहा था। मगर वो जमीन पर बैठ गई। पति के पैर भी पकड़ लिए। वह उसे उठा नहीं सका। उसने तीन बार उसे उठाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। उसे वह लात मारने लगा।

लक्ष्मी चीखने लगी। पहले आसपास से गुजरते लोग समझ नहीं पाए। पास आकर रुककर झगड़े का कारण पूछा तो पत्नी ने बताया कि बेटी को फेंक दिया। इस पर लोगों ने रिंकू को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी लगा दी। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
देर रात तक चलती रही तलाश
दोपहर में जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शाम को गोताखोर बुलाए गए। यमुना में बच्ची की तलाश शुरू की गई। मगर पता नहीं चल सका। देर रात स्टीमर भी बुलाया गया। देर रात तक ग्रामीण भी घटनास्थल पर डटे रहे।

हैवानियत : 11 माह की बेटी को पत्नी की गोद से लेकर यमुना में फेंका
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रात तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रात तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।
घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है। भरतपुर के डीग स्थित कदिम जाटाैली निवासी भूप सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी 15 जून, 2024 को सिकंदरा स्थित गांव नेरे निवासी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से की थी। रिंकू खेतीबाड़ी करता है। लक्ष्मी के जीजा सौरभ ने बताया कि रिंकू और उसके परिजन आए दिन दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न करते हैं।
रिंकू कुछ समय से ससुर पर गांव का प्लाॅट नाम करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने मना कर दिया था। इससे वह आए दिन लक्ष्मी की पिटाई करता था। वह लक्ष्मी को सिकंदरा से खरीदारी कराने के बहाने घर से लेकर आया था। साथ 11 महीने की बेटी वंशिका भी थी।
आरोप है कि गांव से निकलते ही यमुना के पुल पर रिंकू ने बाइक रोक दी। पहले बेटी और पत्नी के साथ मोबाइल से फोटो खींचने लगा। बाद में फोटो खींचने के बहाने लक्ष्मी की गोद से बेटी को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद यमुना में फेंक दिया। यह देखकर लक्ष्मी की चीख निकल गई। वह बिलखने लगी।
इस पर रिंकू ने लक्ष्मी को पकड़ लिया। उसे भी यमुना में फेंकने लगा मगर लक्ष्मी ने पुल की दीवार पकड़ ली और शोर भी मचाने लगी। यह देखकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। उन्होंने रिंकू को पकड़ लिया। तब तक वंशिका बह चुकी थी। लोगों ने 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस पति को थाने ले आई। सूचना पर लक्ष्मी के परिजन आ गए। पुलिस ने यमुना में बच्ची की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका।
अवैध संबंध का शक
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी रिंकू पत्नी पर शक करता है। किसी और से संबंध की बात करता है। इस कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस उसकी बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर रही है।

गोताखोरों की मदद ली जा रही
पिता पर 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप है। आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी थी। बच्ची की तलाश की जा रही है। परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की वजह पता की जा रही है। बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी