जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे त्वचा और बालों में काफी बदलाव दिखाई देने लगते हैं। इस बदलते मौसम में डैंड्रफ, खुजली, बालों की उलझन, बाल झड़ना ये समस्याएं तो जैसे बेहद ही आम है। इसके साथ ही इस मौसम में बाल काफी फ्रिजी होने लगते हैं। अगर बालों का ध्यान सही तरह से ना रखा जाए तो ना सिर्फ बाल कमजोर होने लगते हैं, बल्कि साथ ही में कई बार ये शर्मिंदगी की वजह भी बनते हैं।
Hair Care Tips: बालों की फ्रिजीनेस से पाना है छुटकारा तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अपने बालों की फ्रिजीनेस दूर करना चाहती हैं, तो उसके लिए हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये कंडीशनर करें इस्तेमाल
अगर आप बालों की फ्रिजीनेस से परेशान हैं, तो शैंपू के बाद लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ये कंडीशनर बालों को मुलायम बनाने का काम करता है। इससे आपके बालों की फ्रिजीनेस भी कम होगी।
जरूर करें ऑयलिंग
अगर आपके बाल काफी ज्यादा फ्रिजी रहते हैं, तो बालों की तेल मालिश जरूर करें। ऑयलिंग करने से बालों को पोषण और मॉइश्चचर सही तरह से मिल जाता है। इससे बालों में फ्रिजीनेस कम होती है।
तकिए का कवर है जरूरी
अगर आप रात को सोते समय तकिए का इस्तेमाल करते हैंं, तो कोशिश करें कि इसका कवर सिल्क का हो। सिल्क के कवर के इस्तेमाल से आपके बाल फ्रिजी होने से बचे रहेंगे।
हीटिंग टूल इस्तेमाल करने से बचें
अक्सर लड़कियां अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। इससे बालों में फ्रिजीनेस की समस्या उत्पन्न होने लगती है। अगर आपको हीटिंग टूल का इस्तेमाल करना ही है तो स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से पहले हीट प्रोटेक्टेर का इस्तेमाल जरूर करें।